IPL 2024 Points Table: आईपीएल की हमेशा से एक खासियत रही है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे इसका रोमांच और अधिक होता जाता है। अभी टूर्नामेंट के छह मुकाबले हो चुके हैं और धीरे-धीरे हर एक फैक्ट को जानने के लिए लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। उन्हीं में से कुछ खास तथ्य हैं पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप से जुड़े हुए। मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है तो वहीं आरसीबी को अपनी पहली जीत के बाद पॉइंट्स के स्लॉट में फायदा मिला लेकिन पंजाब को मैदान पर टीम ने हराया लेकिन टेबल में पीछे नहीं छोड़ पाई।
आरसीबी छठे स्थान पर
मौजूदा पॉइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी की टीम ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत से खाता खोला। पहले मैच में हार के बाद टीम को पहली जीत इस सीजन में मिली। इस जीत के बावजूद लेकिन टीम छठे स्थान पर रही। पंजाब किंग्स की दूसरे मैच में यह पहली हार थी लेकिन फिर भी पॉइंट्स टेबल में वो आरसीबी से ऊपर रही।
इसके अलावा अभी टॉप 6 में मौजूद हर टीम 1-1 मैच जीती है। उस लिहाज से राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट सबसे अच्छा है और वो टॉप पर है। राजस्थान के बाद सीएसके दूसरे, गुजरात तीसरे, केकेआर चौथे और पंजाब पांचवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पहला-पहला मैच हारकर 7वें से 10वें स्थान तक मौजूद हैं।
IPL 2024 Points Table
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए शुरू हुई रेस
अब अगर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस की बात करें तो सीएसके के लिए पहले मैच में ही चार विकेट लेने वाले मुस्तफिजुर रहमान चार विकेट के साथ टॉप पर मौजूद हैं। उनके अलावा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं जसप्रीत बुमराह जिनके नाम तीन विकेट हैं। हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षित राणा, हर्षल पटेल, टी नटराजन भी 3-3 विकेट लेकर इस रेस में हैं।
ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास आ गई है। दो मैचों में विराट के नाम 98 रन दर्ज हैं। पहले मैच में उन्होंने 21 रन बनाए थे। वहीं सोमवार को दूसरे मैच में 77 रन की पारी खेलने के बाद वह अभी लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं 2 मैचों में 86 रन बनाने वाले सैम करन। पहले मैच में 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह नजारें साफ इशारा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की जंग और रोचक हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: विराट कोहली ने पूरा किया खास ‘शतक’, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी दिया बड़ा हिंट
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Full Schedule: बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल जारी, 12 साल बाद चेन्नई में होगा फाइनल
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
35 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
56 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines