IPL 2024 Playoffs: आईपीएल अब अपने अंतिम चरण में है। लीग के 55 मुकाबले हो चुके हैं। ऐसे में प्लेऑफ की रेस भी रोचक हो गई है। हालांकि इतने मुकाबलों के बाद न तो किसी टीम ने ऑफिशियली क्वालीफाई किया है और न ही ऑफिशियली बाहर हुई है।
मुंबई इंडियंस ने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा कर दिया है। टीम अब 12 मुकाबलों में से 8 मैच हारने के बाद 8 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। टीम के पास -0.212 की नेट रन रेट है। हालांकि अभी भी मुंबई इंडियंस पर खतरा कम नहीं हुआ है। एमआई तीन टीमों की महज एक-एक जीत से ऑफिशियली आउट हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे…
अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर सकती है मुंबई
दरअसल, मुंबई इंडियंस के पास अब 2 ही मुकाबले बचे हैं। ऐसे में वह इन मुकाबलों में जीत भी दर्ज करती है तो उसे 4 अंक मिलेंगे। यानी मुंबई इंडियंस सिर्फ अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकती है।
सीएसके, एसआरएच और एलएसजी की एक जीत पड़ेगी भारी
पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स, सन राइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सपर जायंट्स पहले ही 12 अंक हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में इन तीनों की एक-एक जीत से मुंबई इंडियंस ऑफिशियली बाहर हो जाएगी क्योंकि तीनों के पास एमआई से ज्यादा 14 अंक हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: ग्राउंड्समैन पर बुरी तरह भड़के शाकिब अल हसन, मारने के लिए दौड़े; वीडियो वायरल
12 अंकों के साथ हो जाएगी बाहर
सीएसके के तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं। जबकि सन राइजर्स हैदराबाद के तीन मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ होंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन मैच सन राइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैं। ये तीन टीमें इनमें से अपने एक-एक मैच भी जीत जाती हैं, तो मुंबई इंडियंस 12 अंकों के साथ प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, हेड कोच ने मिशेल मार्श की चोट पर दिया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आई अच्छी खबर, रहमानुल्लाह गुरबाज की होगी वापसी
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines