IPL 2024 Phase 2 Schedule Suspense Loksabha Elections 2024 Date Announced
---विज्ञापन---
IPL 2024 Loksabha Elections Date Announced:आईपीएल 2024 के पहले फेज के शेड्यूल का ही ऐलान सामने आया था। इसके बाद लोकसभा चुनावों के कारण दूसरे फेज का शेड्यूल तय नहीं हुआ था। शनिवार को सुबह से टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के बाद ऐसी चर्चा थी कि आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में हो सकता है। इसी बीच दोपहर को लोकसभा चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद बड़े सवाल खड़े होने लगे। सबसे बड़ा सवाल यही था कि भारत में क्या नहीं होगा आईपीएल का दूसरा फेज? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 19 अप्रैल से 1 जून तक लोकसभा चुनाव भारत में होंगे। उसी बीच आईपीएल का भी दूसरा फेज होना है।
हालांकि, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बार-बार यही कहा है कि आईपीएल का आयोजन वह भारत में ही करवाएंगे। वह कहते आ रहे थे कि चुनावों के वेन्यू और तारीखों के बाद ही आईपीएल के दूसरे फेज का वेन्यू तय होगा। मगर लोकसभा चुनाव एक बड़ा इवेंट है, ऐसे में बीसीसीआई के लिए भी आईपीएल का शेड्यूल उस हिसाब से मैनेज करना बड़ा सिरदर्द हो सकता है।
पहले फेज का शेड्यूल
[caption id="attachment_629048" align="aligncenter" ] IPL 2024 Phase 1 Schedule[/caption]
मगर प्रॉफिट के लिहाज से भारत में अगर आईपीएल नहीं हुआ तो इसका बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अभी भी ऐसी जानकारी आ रही है कि आईपीएल का दूसरा फेज भारत में ही होगा। पहले फेज में आईपीएल के मुकाबले 22 मार्च से 7 अप्रैल तक खेले जाएंगे। अभी इसके बाद के शेड्यूल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।