IPL 2024 Mustafizur Rahman: आईपीएल 2024 में एक ही बांग्लादेशी क्रिकेटर खेल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की। आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस बार सीएसके ने इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज पर भरोसा जताया था और अभी तक इस सीजन मुस्तफिजुर टीम के उस भरोसे पर खरे उतरे हैं। वहीं अब मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट में नई बहस छिड़ गई है।
पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर के खेलने से नाखुश
आईपीएल 2024 में सीएसके के लिए मुस्तफिजुर रहमान कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीजन रहमान पर्पल कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं अब बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर खलिद महमूद ने मुस्तफिजुर के आईपीएल में खेलने को लेकर नाखुश दिख रहे हैं।
खलिद महमूद का कहना है कि मेरा मानना है कि क्लब क्रिकेट खेलने से पहले देश के लिए खेलना आना चाहिए। मुझे खुशी होती अगर वो पूरा आईपीएल खेलते लेकिन बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है और हमारे पास मुस्तफिजुर जैसे 10-12 गेंदबाज नहीं है। उनके लिए आईपीएल से सीखने के लिए कुछ नहीं है। इससे बांग्लादेश का भी कोई फायदा नहीं है।
BCB डायरेक्टर ने किया मुस्तफिजुर का सपोर्ट
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीबी डायरेक्टर अकरम खान ने मुस्तफिजुर रहमान का सपोर्ट किया है। मुस्तफिजुर रहमान ने जिस तरह से चेपॉक में खेले गए केकेआर के साथ मैच में शानदार गेंदबाजी की थी उससे अकरम खान काफी खुश है। अकरम का मानना है कि मुस्तफिजुर जिस तरह से आईपीएल में टी20 क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं उससे उनकी टी20 विश्व कप 2024 के लिए काफी अच्छी तैयारी हो जाएगी।
आईपीएल 2024 में मुस्तफिजुर रहमान काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। पर्पल कैप की रेस में रहमान बने हुए हैं अभी तक मुस्तफिजुर ने आईपीएल 2024 में 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाले मैच में एक बार फिर से रहमान एक्शन में होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के साथ फिर हुई मैदान पर बदतमीजी, फैंस ने किया गंदा बर्ताव
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले भारत को मिला नया फिनिशर, जल्द मिल सकता है डेब्यू का मौका
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जीत के बाद भी हार्दिक पांड्या को मिली सजा, BCCI ने ठोका जुर्माना
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines