IPL 2024: जीत के बाद भी हार्दिक पांड्या को मिली सजा, BCCI ने ठोका जुर्माना

IPL 2024 Hardik Pandya Punished: मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 की तीसरी जीत मिली। इस जीत के बाद भी मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को सजा मिली है।

ipl 2024 hardik pandya punished bcci pbks vs mi mumbai indians

ipl 2024 hardik pandya punished bcci pbks vs mi mumbai indians Image Credit: Social Media

IPL 2024 Hardik Pandya Punished: आईपीएल 2024 में 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसको हार्दिक पांड्या की मुंबई ने 9 रनों से जीत लिया था। इस सीजन ये मुंबई की तीसरी जीत है। हालांकि इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को सजा मिली है।

विज्ञापन

जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पांड्या पर जुर्माना लगाया है। इस मैच में एक बार फिर से हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए महज 10 रन बनाए थे इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उनको एक सफलता मिली थी।

विज्ञापन

हार्दिक पर लगा जुर्माना

दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस सीजन मुंबई की तरफ से पहली बार स्लो ओवर रेट गति से गेंदबाजी की गई। अगर कोई भी टीम मैच के दौरान स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती है तो उसके कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन

मुंबई की जीत में चमके ये तीन खिलाड़ी

मुबंई इंडियंस को सीजन की तीसरी जीत पंजाब के खिलाफ मिली है। इसके साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। मुंबई की जीत में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जे चमके। बल्लेबाजी के दौरान पहले सूर्यकुमार यादव ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं गेराल्ड ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम सातवें स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ