WPL 2024: स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, देखें RCB और MI की Playing 11

WPL 2024, MI vs RCB 19th Match Playing 11: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा है। बैंगलोर के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना काफी अहम है। वहीं मुंबई इंडियंस भी यह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप जाना चाहेंगी।

WPL 2024 Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore 19th Match Playing 11

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore

WPL 2024, MI vs RCB 19th Match Playing 11: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। बैंगलोर के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बैंगलोर को हर हाल में मुंबई इंडियंस को पटखनी देनी होगी। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर बैंगलोर को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। वहीं अगर बैंगलोर आज का मैच गंवा देती है तो उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद थोड़ी कम हो सकती है।

विज्ञापन

MI और RCB हेड टू हेड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 19वां मैच खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच तीन बार आमना सामना हुआ है। जिसमें तीनों मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली बैंगलोर मुंबई इंडियंस को हराने में फेल रही है। वहीं हरमप्रीत कौर इस रिकॉर्ड को एक बार फिर बरकरार रखना चाहेगी। जबकि मंधाना की नजर मुंबई के इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी।

विज्ञापन

बैंगलोर के लिए करो या मरो मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डब्ल्यूपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन उसके लिए आज का मुकाबला जीतना काफी अहम है। अगर बैंगलोर आज के मैच में मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब होती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी, लेकिन अगर वह यह मैच गंवा देती है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि गुजरात जायंट्स दिल्ली को बड़े अंतर से न हरा पाए। बैंगलोर के लिए करो या मरो मैच में कप्तान स्मृति मंधाना से खास पारी की उम्मीद होगी। वहीं एलिसे पेरी से भी खास पारी की आस आरसीबी के फैंस लगाए बैठे हैं। जबकि गेंदबाजी में मैरिजेन कप्प, शिखा पांडे और राधा यादव से जल्दी विकेट चटकाने की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के पास टॉप पहुंचने का मौका

पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी हरमनप्रीत की कप्तानी मुंबई इंडियंस जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई इस समय पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनके पास बैंगलोर को शिकस्त देकर टॉप पर जाने का सुनहरा मौका होगा। मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी मैच में गुजरात जायंट्स के रोमांचक मैच में 7 विकेट से हराया था। गुजरात के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं खराब फॉर्म से जूझ रही यास्तिका भाटिया ने भी गुजरात के खिलाफ 36 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी। वहीं बल्लेबाजी के अलावा मुंबई के गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया था। शबनीम इस्माइल, पूजा वस्त्राकर और सैका इशाक ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्हें एक बार फिर घातक गेंदबाजी की उम्मीद होगी। वहीं बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के फैंस कप्तान हरमनप्रीत कौर से खास पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Playing 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की Playing 11

हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ