Aman Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Wriddhiman Saha On Ishan Kishan & Shreyas Iyer Central Contract: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर करने के बाद भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ कोच हैं तो कुछ उनके साथ या खिलाफ खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल है। इन्हीं में अब भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल ईशान किशन ने काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूरियां बना रखी है।
जबकि श्रेयस अय्यर को विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन जहां ईशान किशन ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया था। वहीं श्रेयस अय्यर ने चोट का हवाला देकर इससे दूरियां बना ली थी।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर करने के बाद पहली बार कोई प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को सभी तरह के क्रिकेट मैच खेलने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं फिट होता हूं तो सभी तरह के क्रिकेट मैच खेलता हूं, चाहे वह क्लब मैच हो या ऑफिस मैच, मैं हर मैच को मैच की तरह ही लेता हूं।
Wriddhiman Saha about the exclusion of Shreyas Iyer and Ishan Kishan from the BCCI annual contract#INDvENG pic.twitter.com/s1GojIEAEY
— CricXtasy (@CricXtasy) March 1, 2024
---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें- PSL 2024: पाकिस्तान का कैलकुलेशन देख पकड़ लेंगे सिर, सोशल मीडिया पर लोटपोट हुए फैंस
रिद्धिमान शाह ने आगे कहा कि मेरे लिए सभी मैच बराबर है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सभी खिलाड़ी सभी मैचों को प्राथमिकता देंगे, तो इससे उनके खेल मे निखार आएगा। उन्होंने ईशान किशन और अय्यर को लेकर कहा कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर करने का फैसला बीसीसीआई का है। इसमें कोई भी खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता।
रिद्धिमान शाह ने कहा कि मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट को महत्व देना जरूरी है। इसपर सरफराज खान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरफराज ने पिछले 4-5 साल में घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाए हैं और उन्हें इसका फायदा मिला है। हर खिलाड़ी इसी तरह से सोचेगा तो वह क्रिकेट में जरूर सफल होगा। बता दें कि सरफराज खान ने भारत के लिए राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था।
The Selection Committee has also recommended Fast Bowling contracts for the following athletes – Akash Deep, Vijaykumar Vyshak, Umran Malik, Yash Dayal and Vidwath Kaverappa.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
दरअसल ईशान किशन को दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्होंने मानसिक थकान कहकर बीसीसीआई से छुट्टी की मांग की थी। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। दरअसल ईशान किशन से कहा गया था कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था।
Additionally, athletes who meet the criteria of playing a minimum of 3 Tests or 8 ODIs or 10 T20Is within the specified period will automatically be included in Grade C on a pro-rata basis.
For more details, click the link below 👇👇https://t.co/IzRjzUUdel #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
---खबर नीचे जारी है---
श्रेयस अय्यर को भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद खराब फॉर्म के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें भी रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई की तरफ से खेलने की सलाह दी गई थी। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया था। हालांकि अब वह 2 मार्च से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।