IPL 2024: लगातार तीन हार के बाद भी प्लेऑफ में जाएगी MI! बड़ी भविष्यवाणी सामने आई

IPL 2024 Mumbai Indians Playoffs Prediction: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले तीनों मुकाबले हार चुकी है। इसके बाद टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। कई एक्सपर्ट उसे अंतिम 4 से बाहर बता रहे हैं। वहीं उसी बीच टीम के प्लेऑफ में जाने से जुड़ी एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है।

IPL 2024 Mumbai Indians Three Consecutive Loss Playoffs Qualifications Scenario Bhavishyawani Brett Lee

Mumbai Indians Playoffs Qualifications Scenario

IPL 2024 Mumbai Indians Playoffs Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) 2024 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस फ्लॉप नजर आ रही है। अब तक के हुए तीनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच से MI के फैंस को काफी उम्मीदें थी, मगर ये मौका भी हार्दिक पांड्या की टीम ने गंवा दिया। अब कई लोग जहां उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को धूमिल मान रहे हैं। वहीं उसी बीच एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। इसके मुताबिक मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ में जाएगी। इससे मुंबई इंडियंस के फैंस बेहद खुश हो सकते हैं। लेकिन आखिर यह भविष्यवाणी की किसने है?

विज्ञापन

लगातार हार के बाद भी प्लेऑफ से बाहर नहीं MI !

आईपीएल 2024 में जहां मुंबई इंडियंस खराब फॉर्म में है, टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। वहीं, कई बड़े एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि शायद इस बार मुंबई के लिए प्लेऑफ तक का सफर तय करना भी मुश्किल है। तो वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स को साल 2013 का आईपीएल याद आ रहा है, जब लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने IPL की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और स्टार तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका मानना है कि अभी भी मुंबई प्लेऑफ में जाएगी।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की हार पर क्या बोले ब्रेट ली?

इस बीच मुंबई इंडियंस को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ब्रेट ली ने एक बड़ा बयान दिया है। लगातार मैच हारने के बाद भी ब्रेट ली MI को प्लेऑफ से बाहर नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले मैचों में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई की टीम शानदार कमबैक कर सकती है।

विज्ञापन

IPL के इतिहास में पहले भी हुआ है MI का ऐसा हाल

ब्रेट ली ने कहा, ”वैसे, अगर MI के रिकॉर्ड पर डालें तो वो IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम है। इसलिए मुझे लगता है कि जब उन्होंने एक टूर्नामेंट जीता था, तो वे लगातार चार मैच हारे थे। इसलिए मैं फिलहाल मुंबई इंडियंस को लेकर चिंतित नहीं हूं।” ब्रेट ली ने यह बात की है 2015 सीजन की जब रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शुरुआती चार मैच गंवाए थे लेकिन अंत में चैंपियन बनी थी।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “टीम में अभी काफी समस्याएं हैं, जिनसे उनको उबरना है, जैसे रन ना बनाने, गेंदबाजों द्वारा अच्छी गेंदबाजी ना करने जैसी कई समस्याएं हैं, लेकिन इससे देखकर हम नहीं कह सकते की MI प्लेऑफ की रेस से बाहर है। टीम वापसी कर सकती है और फिलहाल उन्हें धैर्य रखना होगा। उनके लिए अब धैर्य की सफलता की कुंजी है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ