Mumbai Indians Sentenced Arjun Tendulkar and Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलना है। इस मैच में एमआई की पूरी कोशिश होगी कि जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत की जाए। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी ही टीम के 2 खिलाड़ियों को सजा सुना दी है। मुंबई टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को सजा सुना दी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पूर्व दिग्गज ने बार-बार हाई स्कोर बनने पर उठाए सवाल, BCCI से कर दी बड़ी मांग
मुंबई इंडियंस ने क्या सजा सुनाई
मुंबई इंडियंस शुक्रवार देर शाम ही राजस्थान के खिलाफ मैच खेलने के लिए जयपुर पहुंच गई। इस दौरान ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर सुपरहीरो की ड्रेस में नजर आए। दोनों खिलाड़ियों ने इस कारण से खूब सुर्खियां बटोर ली, लेकिन आपको बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने शौक से सुपरहीरो की ड्रेस नहीं पहने थे, बल्कि उन्हें सजा दी गई थी। ईशान और अर्जुन मीटिंग में देरी से पहुंचे थे, इस कारण से दोनों को सजा दी गई थी कि सुपरहीरो की ड्रेस पहनकर जयपुर जाना है। इस कारण से दोनों ने ये ड्रेस पहने थे। इससे पहले एक बार ईशान किशन को यह सजा सुनाई गई थी, इस कारण से वह अकेले सुपरहीरो की ड्रेस पहने नजर आए थे, लेकिन इस बार ईशान के साथ-साथ अर्जुन भी मीटिंग में देरी से पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें:- DC vs SRH: हैदराबाद ने 1 तीर से किए 3 शिकार, दिल्ली के साथ-साथ 2 अन्य टीमों की भी डुबोई लुटिया
अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति
मुंबई इंडियंस की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में कुछ खास नहीं है। इस सीजन एमआई ने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, इनमें से 3 मैचों में जीत मिली है। 3 जीत के साथ एमआई की टीम अभी अंकतालिका में छठे स्थान पर विराजमान है। इसके अलावा राजस्थान भी 7 मैच खेल चुकी है, इनमें से 6 मैचों में जीत मिली है। राजस्थान फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। अगर राजस्थान अगला मुकाबला जीत जाती है, तो वह अंकतालिका में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर रह जाएगी, दूसरी ओर मुंबई इस मैच को अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सिलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन, विश्व कप के लिए 6 विकेटकीपर्स ने ठोका दावा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines