News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ पहर बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। इस सीजन के पहले मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) से होगा। इससे पहले RCB की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
RCB के अनबॉक्स इवेंट में फ्रेंचाइजी का नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से बदलकर बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु किया गया। RCB पहली ऐसी टीम नहीं है जिसने अपना नाम चेंज किया हो। इससे पहले 3 और फ्रेंचाइजी अपने नाम बदल चुकी हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।
First look of our new team kit! 😍
It’s Bold, it’s new, it’s Red, it’s Blue and the Golden Lion shining through 🤩#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBUnbox #IPL2024 pic.twitter.com/27TwAfnOVM
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 19, 2024
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब पर कब्जा जमाया था। लीग के अगले ही सीजन में डेक्कन चार्जर्स ने RCB को हराकर ट्रॉफी उठाई। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने IPL 2013 में अपना नाम बदलकर सनराइर्ज हैदराबाद किया। इस दौरान टीम के मालिकाना हक में भी चेंज देखने को मिला। नाम बदलने के बाद टीम IPL 2016 में एक बार फिर विजेता बनी। इस बार भी टीम ने निर्णायक मुकाबले में RCB को मात दी थी।
सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दिल्ली की टीम का नाम भी बदला गया। दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी 2018 में दिल्ली कैपिटल्स बनी। हालांकि, नाम बदलने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली और फ्रेंचाइजी अब तक खिताब के लिए तरस रही है। दिल्ली कैपिटल्स साल 2020 में फाइनल तक जरूर पहुंची थी, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
RCB से पहले आखिरी बार 2021 में किसी फ्रेंचाइजी ने नाम बदला था। किंग्स इलेवन पंजाब का नाम 14वें सीजन से पहले पंजाब किंग्स किया गया था। नाम बदलने के बाद भी फ्रेंचाइजी अब तक विजेता नहीं बन सकी है। हालांकि, 2014 में पंजाब टीम ने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा’ रोहित को मिला सुनील शेट्टी का साथ, केएल राहुल नाराज
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: पूर्व धाकड़ पाकिस्तानी खिलाड़ी लेगा संन्यास वापस, टीम में करेगा एंट्री!
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली को आखिर किसने दिया है ‘किंग’ नाम, कहां रहता है अब वो शख्स?
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।