Mumbai Indians Got Shocked Between IPL 2024: आईपीएल 2024 के बीच मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगा है। मुंबई की स्थिति अंकतालिका में पहले से ही काफी खराब है। एमआई इस सीजन अभी तक कुल 8 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन इनमें से सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल कर पाई है। ऐसे में मुंबई को अगर प्लेऑफ खेलना है, तो इसके लिए करिश्माई वापसी करने की जरूरत है। आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच से पहले एमआई को करारा झटका लगा है। मुंबई का घातक खिलाड़ी बाहर हो गया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: राहुल बाहर… ईशान का पत्ता साफ, अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री, पूर्व दिग्गज ने चुनी अजीबोगरीब टीम
फैंस को खलने वाली है खिलाड़ी की कमी
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच से पहले मुंबई के करोड़ों फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। मुंबई का एक घातक खिलाड़ी पेट की एक बीमारी के कारण टीम से बाहर हो गया है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को दिल्ली के खिलाफ नहीं खिलाया जा रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक ने दिल्ली के खिलाफ कोएत्जी को बाहर कर उनकी जगह इंग्लैंड के विस्फोटक खिलाड़ी ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया है। ऐसे में आज फैंस को कोएत्जी की कमी खल सकती है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब सूर्या को भूल जाओ… टीम इंडिया को मिल गया SKY का प्रो वर्जन
इस आईपीएल सीजन खिलाड़ी का प्रदर्शन
कोएत्जी काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। खिलाड़ी ने इस सीजन कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 24 की एवरेज से 12 विकेट झटके हैं। वह पर्पल कैप की रेस में भी बने हैं, लेकिन अब उनका बाहर होना, मुंबई के लिए बड़ा झटका है। मुंबई को इस मुकाबले के बाद भी 5 मुकाबले खेलने हैं। कोएत्जी अब इस आईपीएल वापसी कर पाएंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल होगा। मुंबई के फैंस की तो यही चाहत होगी कि उनके फेवरेट खिलाड़ी जल्द जल्द टीम में वापसी करे और बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ना गिल… ना ईशान, सिराज का भी कटा पत्ता, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी टीम
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines