IPL 2024 Mumbai Indians Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब पांच बार अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस लगातार चर्चा में है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर मानो एक नया बवाल अपने सिर मोल लिया हो। जब से रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी गई है, तब से अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने जिस तरह मार्क बाउचर के वीडियो पर कमेंट किया था और फिर हिटमैन ने अगले दिन एक पोस्ट में अपनी पत्नी की तारीफ की थी, उससे साफ था कि कुछ ना कुछ तो गड़बड़ है। अब अटकलें ऐसी लगने लगी हैं कि क्या मुंबई इंडियंस दो गुट में बंट गई है।
कौन से हैं दो गुट?
दो गुट की बात करें तो यह दो गुट हैं हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के। हाल ही में यह भी सामने आया था कि दोनों के बीच विवाद है और दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी नहीं करते हैं। अब कुछ रिपोर्ट्स ऐसा हवाला कर रही हैं कि टीम के अंदर दो गुट बंट चुके हैं। एक गुट है हार्दिक पांड्या और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों का। दूसरे गुट में हैं रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी। देखिए इसमें कोई नया मामला नहीं है यह गुटबाजी की सुगबुगाहट तब से ही है जब रोहित से कप्तानी छिनी और सूर्यकुमार यादव व बुमराह ने खुले तौर पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद ईशान किशन टीम इंडिया को तवज्जो ना देकर पहले से ही आईपीएल मोड में आ गए और हार्दिक पांड्या के साथ बड़ौदा में अलग से प्रैक्टिस करने लगे। इन सभी बातों को देखते हुए अब कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोई भी बड़ा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकता है। नियम के मुताबिक देखें तो अभी भी इनके पास किसी और टीम में जाने के लिए वक्त है। वहीं पीछे ऐसी खबरें भी आई थीं कि कुछ फ्रेंचाइजीज ने मुंबई को बड़े खिलाड़ियों की ट्रेडिंग के लिए अप्रोच भी किया है। पर इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है लेकिन नियम के हिसाब से यह हो सकता है।
https://twitter.com/RofiedAyush/status/1754838958788235770
क्या है नियम?
अगर ट्रेडिंग के नियम की बात करें तो यह विंडो एक सीजन खत्म होने के बाद तुरंत खुल जाती है। फिर आईपीएल के ऑक्शन की तय तारीख से एक हफ्ते पहले तक यह विंडो खुलती है। उसके बाद ऑक्शन के खत्म होते ही फिर यह विंडो खुल जाती है जो सीजन शुरू होने से एक महीने पहले तक खुली रहती है। यानी 22 मार्च से आईपीएल का नया सीजन शुरू हो सकता है तो 21-22 फरवरी तक अभी ट्रेडिंग विंडो खुली रह सकती है। उस लिहाज से अभी ट्रेडिंग पॉसिबल है। अब देखना होगा कि अगले 10 दिनों में कोई बड़ा मोड़ इस विवाद में आता है या नहीं।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के मशहूर खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, मुंबई इंडियंस के लिए सालों तक बिखेरा था जलवा
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : न केएस भरत, न ध्रुव जुरेल, सरफराज खान करेंगे विकेटकीपिंग! राजकोट टेस्ट में बदल सकता है टीम का कॉम्बिनेशन
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
14 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
36 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
55 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
58 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines