IPL 2024 MS Dhoni: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। धोनी की मैदान में एंट्री होते ही स्टेडियम में शोर बढ़ जाता है। हालांकि धोनी सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन फिर भी वह ‘रियल थाला’ नजर आते हैं। धोनी की उम्र भले ही 42 साल हो गई हो, लेकिन वे अपनी फिटनेस और फील्डिंग में अच्छे-अच्छों को मात देते दिखाई देते हैं। धोनी मैच के दिन क्या-क्या करते हैं? क्या उन्हें मैच से पहले कोई स्ट्रैस होता है? इसे लेकर उन्होंने खुद स्टार स्पोर्ट्स पर खुलासा किया।
स्ट्रैस को कम करने के लिए देर से उठते हैं धोनी
स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी पर बनी सीरीज रोअर ऑफ द लायन…का वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी कहते हैं- अगर मैं मैच वाले दिन जल्दी उठ जाता हूं तो मेरा एंजायटी लेवल काफी बढ़ जाता है। आप थोड़ा रेस्टलेस हो जाते हैं कि अरे यार मैच के लिए इतने घंटे बचे हैं। क्या करना चाहिए, क्या नहीं।
इसलिए खास तौर पर मैच डेज में मैं ज्यादा देर से उठता था। उदाहरण के तौर पर यदि शाम का मैच है और हम 5.30 होटल से निकलने वाले हैं, तो मैं प्रिफर करता था कि दो घंटा पहले उठूं।
देर से जागना पसंद
धोनी ने आगे कहा- ये मेरे लिए सही समय होता है। अब भी जब मैं मैच खेलता हूं तो देर से जागना पसंद करता हूं। धोनी ने बताया कि जब मैं टेस्ट मैच खेलता था, तब मेरा एक पैटर्न होता था। अगर इंडिया में सुबह 9 बजे से मैच शुरू हो रहा है और ठंड भी है तो सबसे पहले जागकर ब्रेकफास्ट करता। उसके लिए चाहे मुझे कितनी भी जल्दी उठना पड़े।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका के वीडियो पर किया रिएक्ट, बोले- आपने लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया
चौथे स्थान पर है सीएसके
धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उनके नेतृत्व में ही टीम इंडिया दो बार वर्ल्ड कप जीती थी। धोनी के अनुशासन और लीडरशिप को भी काफी सराहना मिलती रही है। पिछले साल धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने आईपीएल का खिताब जीता था। इस बार टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम ने 11 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ का रिपोर्ट कार्ड, टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 जीता पर विश्व कप में मिली हार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
11 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
12 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines