MS Dhoni KL Rahul: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को मुकाबला भले ही लखनऊ में खेला गया, लेकिन ये मिनी चेपॉक की तरह नजर आया। हर ओर सीएसके के ही फैंस नजर आ रहे थे। अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम पीली जर्सी से भरा हुआ दिखा। इस पर एमएस धोनी की आतिशी पारी ने उन्हें खूब एंटरटेन किया। हालांकि एमएस की टीम को हार मिली और लखनऊ ने ये मैच 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत लिया, लेकिन फिर भी केएल राहुल का एक प्लान कामयाब नहीं हो पाया। इस बात का खुलासा खुद केएल ने मैच के बाद किया।
एमएस धोनी आए और…
केएल राहुल ने मैच के बाद कहा- विकेट के पीछे खड़े हुए मुझे लग रहा था कि इस पिच पर 160 रन काफी होंगे क्योंकि विकेट धीमा था और थोड़ी पकड़ भी थी, लेकिन फिर एमएस धोनी आए और हमारे गेंदबाजों पर दबाव आ गया। विपक्षी गेंदबाजों पर उनका खौफ कायम है। जैसे ही वे आए तो भीड़ उनके समर्थन में नारे लगाने लगी। इससे हमारे युवा गेंदबाज दबाव में आ गए। इस तरह उन्होंने 15-20 रन अतिरिक्त दे दिए।
मोहसिन खान पर साफ दिखा दबाव
दरअसल, एमएस धोनी इस मैच में मोईन अली के आउट होने के बाद आए। उस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 17.5 ओवर में 141 रन ही था, लेकिन एमएस के आते ही रनों की बारिश शुरू हो गई। 19वें ओवर में युवा गेंदबाज मोहसिन खान पर धोनी का दबाव इतना ज्यादा था कि उन्होंने आते ही पहली गेंद वाइड डाल दी। इसके बाद दोबारा डाली गई गेंद पर धोनी ने चौका और दूसरी पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद धोनी ने एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। फिर जब जडेजा ने छठी गेंद पर धोनी को स्ट्राइक दी तो मोहसिन ने फिर वाइड डाल दी। धोनी का दबाव उनके ऊपर साफ नजर आया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS Dhoni ने जड़ दिया अद्भुत छक्का, कभी नहीं देखा माही का ऐसा रूप
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एमएस धोनी ने आईपीएल में रचा इतिहास, तोड़ डाला एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
यश ठाकुर को जमकर कूटा
20वें ओवर में भी धोनी ने स्ट्राइक पर आते ही यश ठाकुर को जमकर कूटा। उन्होंने उनकी तीसरी गेंद पर 101 मीटर का छक्का ठोका। जबकि चौथी पर चौका, पांचवीं पर दो रन और छठी पर चौका ठोक डाला। यश भी धोनी के आगे बेबस नजर आए। उन्होंने इस ओवर में कुल 19 रन लुटाए। केएल ने आगे कहा कि ऐसा लग रहा था कि हम मिनी चेन्नई की भीड़ के सामने खेल रहे हैं। हम एक युवा टीम हैं और इतनी भीड़ के सामने खेलकर काफी खुश हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल ने मैच के बाद जीता दिल, एमएस धोनी को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Video: रवींद्र जडेजा ने हवा में उड़कर एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, अंपायर हो गए कंफ्यूज
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: इन 4 ऑलराउंडर्स के बीच लगी रेस, टीम इंडिया में किन 2 की हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines