---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: कप्तानी छोड़ने के बाद क्या पूरा सीजन खेलेंगे MS Dhoni? हेड कोच ने दिया हर सवाल का जवाब

IPL 2024 MS Dhoni: आईपीएल 2024 के लिए एक दिन पहले एमएस धोनी ने सभी को कप्तानी छोड़कर हैरान कर दिया। रुतुराज गायकवाड़ अब सीएसके की कमान संभालेंगे। अब सवाल यह उठ रहा है कि वह पूरे सीजन में खेलेंगे या नहीं? इस पर सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने जवाब दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 MS Dhoni: हर किसी के चहेते एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 से एक दिन पहले अपने फैसले से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। ठीक उसी तरह जब 15 अगस्त 2020 की शाम को सभी फैंस चौंक गए थे। ठीक उसी तरह जब धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ठीक उसी तरह 21 मार्च 2024 को सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का नया कप्तान और अपना उत्तराधिकारी चुनते हुए कप्तानी छोड़ दी। अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या माही पूरा आईपीएल 2024 का सीजन खेलेंगे?

कई लोग अटकलें लगाने लगे हैं कि धोनी सीजन के बीच से रिटायर हो जाएंगे। कुछ लोग उनके उस पुराने बयान को याद कर रहे हैं जो उन्होंने दिया था कि चेपॉक में अपनी पब्लिक के सामने रिटायरमेंट लेंगे। इन्हीं सब अटकलों के बीच सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान सामने आया है। फ्लेमिंग ने बताया है कि धोनी पूरा सीजन 17 खेलेंगे या नहीं?

---खबर नीचे जारी है---

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1771021337517338844

क्या बोले हेड कोच?

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात की और धोनी के पूरे सीजन में खेलने से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा,’इस सीजन से पहले धोनी अधिक फिट और अच्छी लय में दिख रहे हैं। पिछले सीजन में वह घुटने की दिक्कत से जूझ रहे थे। मगर इस सीजन वह फिट हैं और आगामी सीजन में बल्ले से कमाल कर सकते हैं।’ यानी फ्लेमिंग का साफ मानना है कि इस बार धोनी फिट हैं और रिलैक्स होकर खेलने के लिए तैयार हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

2022 में नहीं थे तैयार…

आपको याद दिला दें कि आईपीएल 2022 से पहले भी धोनी ने कुछ ऐसा किया था और सीजन से ठीक पहले जडेजा को कमान सौंप दी थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इससे जुड़े सवाल पर फ्लेमिंग बोले कि उस बार हम तैयार नहीं थे। धोनी ने तब अचानक अपने फैसले से हैरान कर दिया था। गौरतलब है कि उस सीजन जडेजा ने आधे सीजन में कप्तानी की थी और टीम का ग्राफ काफी गिरा और सबसे नीचे आ गई। फिर अचानक सीजन के बीच में धोनी ने कमान संभाली और जडेजा ने इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 CSK vs RCB: पहले मैच के समय में बदलाव, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ को CSK का कप्तान बनाने की 3 वजह, क्या है थाला का ‘मास्टर प्लान’

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 22, 2024 09:28 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola