IPL 2024 Mohit Sharma Shameful Record: आईपीएल 2024 में 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली ने 4 रन से जीत लिया था। इस सीजन दिल्ली की ये चौथी जीत है। वहीं गुजरात की चौथी हार है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। गुजरात के गेंदबाजों की पंत ने जमकर कुटाई की। इस मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की खूब पिटाई हुई। खासकर आखिरी ओवर में मोहित को बहुत मार पड़ी।
मोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। इस ओवर में मोहित ने 31 रन खर्च किए थे। इस ओवर में पंत ने तीन लगातार छक्के भी जड़े थे। इस मैच में मोहित ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 73 रन खर्च किए, जबकि उनको कोई विकेट नहीं मिली थी। इसके साथ ही मोहित के नाम आईपीएल में बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मोहित आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
दिल्ली के खिलाफ मोहित का प्रदर्शन
पहला ओवर- 12 रन
दूसरा ओवर- 16 रन
तीसरा ओवर- 14 रन
चौथा ओवर- 31 रन
मोहित से पहले इन गेंदबाजों के रहे हैं महंगे स्पेल
बासिल थम्पी SRH vs RCB, साल 2018 (4 ओवर 70 रन)
यश दयाल GT vs KKR, साल 2023 (4 ओवर 69 रन)
रीस टॉप्ले RCB vs SRH, साल 2024 (4 ओवर 68 रन)
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 88 रनों की पारी खेली थी। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, IPL में अभी तक नहीं दिखा कमाल
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रुतुराज ओपनर… शिवम दुबे ऑलराउंडर, कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जिस नियम को रोहित-बुमराह ने बताया गलत, उसे पूर्व दिग्गज ने बताया सही
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
17 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines