IPL 2024, Mitchell Marsh & Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के दो धुरंधर खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट का फाइनल तक छोड़ दिया। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के शेफील्ड शील्ड फाइनल छोड़ दिया। बता दें कि 21 मार्च को वाका में तस्मानिया के खिलाफ फाइनल खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल के लिए भारत आ जाएंगे। दोनों खिलाड़ी भारत में आईपीएल 2024 में खेलकर जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खास तैयारियां करने वाले हैं।
इन खिलाड़ियों ने छोड़ा फाइनल मैच
ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श और उन्हीं के साथ खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने शेफील्ड शील्ड फाइनल छोड़कर भारत में आईपीएल 2024 खेलने का फैसला किया है। दरअसल मिचेल मार्श आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। वहीं कैमरून ग्रीन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। कैमरून ग्रीन के लिए आईपीएल 2024 का सीजन काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल आईपीएल के बाद वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा। जिसके बाद अगर कैमरून ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में जगह बनानी है तो उसके लिए उन्हें गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को किया माफ! बुमराह भी हुए खुश, MI के नए Video से तस्वीर साफ
मिचेल मार्श का मिशन वर्ल्ड कप 2024
ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं इंटरनेशनल मैचों के चलते उन्होंने कोई डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला है। जिसके बाद वह आईपीएल 2024 में अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहते हैं। मिचले मार्श काफी लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। जिसके बाद माना जा रहा है कि मिचेल मार्श इस मैच से पहले भारत आ जाएंगे। बता दें कि आईपीएल 2024 में दुनियाभर के खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरते हुए दिखाई देंगे। जिसके बाद वर्ल्ड कप 2024 से पहले आईपीएल 2024 को तैयारियों के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- RCB का 16 साल का सूखा होगा खत्म, ट्रॉफी जीतने से बस दो कदम दूर
आईपीएल 2024 में वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी
इस बार आईपीएल 2024 को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल इस लीग में सभी देश के खिलाड़ी भाग लेते हैं। वहीं इस लीग में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी नेशनल टीम में जगह बनाने की होड़ में होंगे। वहीं कई खिलाड़ियों का इस बार इस लीग में खेलने का सबसे बड़ा कारण भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 माना जा रहा है। सभी देश के क्रिकेट बोर्ड की निगाहें भी इस बार आईपीएल 2024 पर टिकी हुई है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
1 hr ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
1 hr agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
2 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
3 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
3 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
4 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines