IPL 2024 MI Vs RR: आईपीएल 2024 में 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में फैंस को रोहित शर्मा से एक बेहतरीन पारी और ढेर सारे चौके-छक्के की उम्मीद थी लेकिन रोहित ने फैंस को निराश कर दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा मैच में अपनी पहली गेंद पर आउट हो गए। रोहित को राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेजा।
रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच में रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थी लेकिन रोहित मैच में टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। जैसा कि देखा गया है ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में पहले ही ओवर में टीम को विकेट निकाल कर देते है इस मैच में भी वहीं देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ अब रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल में रोहित शर्मा अभी तक 17 बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। रोहित से पहले आरसीबी के दिनेश कार्तिक भी आईपीएल में 17 बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा- 17 बार
दिनेश कार्तिक- 17 बार
पीयूष चावला- 15 बार
मनदीप सिंह- 15 बार
ग्लेन मैक्सवेल- 15 बार
सुनील नारायण- 15 बार
ट्रेंट बोल्ट की खतरनाक गेंदबाजी
मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट द्वारा काफी खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली है। बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके दिए। पहले रोहित शर्मा और फिर नमन धीर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। पावरप्ले में ही मुंबई इंडियंस ने अपने टॉप-4 बल्लेबाजों के विकेट खो दिए है।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: टॉस के दौरान रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे दर्शक, मांजरेकर ने किया हार्दिक का बचाव
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत से जुड़े विवाद पर अब उर्वशी रौतेला ने दी सफाई, छोटी हाइट को लेकर कही थी ये बात
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG Head To Head: अपनी पुरानी टीम से भिड़ेंगे केएल राहुल, जरा भी आसान नहीं होगी जीत
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines