IPL 2024 MI vs RR: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी के सामने मुंबई का टॉप ऑर्डर धराशायी हो गया। पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई को दो बड़े झटके दिए। पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए। वहीं रोहित के बाद नमन धीर भी अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए।
पावरप्ले में मुंबई इंडियंस को चार बड़े झटके रोहित शर्मा, ईशान किशन, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगे। वैसे रोहित शर्मा को हर मैच में फैंस का भरपूर प्यार मिलता है लेकिन इस मैच में जैसे ही रोहित गोल्डन डक पर आउट हुए वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भड़ास निकालनी शुरू की।
सोशल मीडिया पर उड़ा रोहित का मजाक
वानखेड़े स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक को रोहित शर्मा से एक शानदार पारी की उम्मीद थी लेकिन रोहित ने फैंस को निराश कर दिया और वो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रोहित शर्मा का मजाक बनाना शुरू किया।
एक यूजर्स ने कमेंट करके लिखा कि अगर आपको लगता है कि वडापाव को विश्व कप टीम से बाहर कर देना चाहिए और कोहली को जयसवाल के साथ ओपनिंग करनी चाहिए तो इस ट्वीट को लाइक करें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वडापाव के प्रशंसक हार्दिक और कोहली को अनावश्यक रूप से ट्रोल कर रहे थे इसलिए अब वडापाव शर्मा को उचित कर्म मिल रहा है।
अब रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल में रोहित शर्मा अब 17 बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। इससे पहले आईपीेल में ये शर्मनाक रिकॉर्ड आरसीबी के दिनेश कार्तिक के नाम था। कार्तिक भी आईपीएल में 17 बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: वानखेड़े में आया ट्रेंट बोल्ट का तूफानी, MI के टॉप ऑर्डर की उड़ाई धज्जियां; रचा इतिहास
ये भी पढ़ें:- MI Vs RR: रोहित शर्मा ने फैंस को किया निराश, IPL में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: टॉस के दौरान रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे दर्शक, मांजरेकर ने किया हार्दिक का बचाव
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines