हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RR: वानखेड़े में आया रियान पराग का तूफान, राजस्थान की लगातार तीसरी जीत

IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में राजस्थान की ये लगातार तीसरी जीत और मुंबई की लगातार तीसरी हार है।

विज्ञापन
IPL 2024 MI vs RR Image Credit: Social Media

IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल 2024 में 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से जीत लिया। टूर्नामेंट में ये राजस्थान की लगातार तीसरी जीत है। जबकि मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार है। मुबंई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड पर भी जीत नसीब नहीं हो सकी। मुंबई द्वारा मिले 126 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राज्सथान की तरफ से रियान पराग ने शानदार पारी खेली। रियान ने 39 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान रियान ने 5 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे 125 रन

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 125 रन ही बना सकी थी। मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 और तिलक वर्मा ने 32 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा टिम डेविड ने 17 और ईशान किशन ने 16 रन बनाए थे। मुंबई के तीन बल्लेबाज मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

विज्ञापन

राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी

मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से काफी कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली है। पहले ही ओवर से राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। राजस्थान ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजो को मैच में ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नांद्रे बर्गर ने 2 और आवेश खान ने एक विकेट झटका।

ये भी पढ़ें:- MI vs RR: गोल्डन डक पर आउट होने के बाद भी वानखेड़े में दिखा रोहित का जलवा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- MI Vs RR: मुंबई के 5 बल्लेबाजों ने मिलकर जितने रन बनाए, उतने तो RR के गेंदबाजों ने फ्री में दे दिए

ये भी पढ़ें:- MI vs RR: गोल्डन डक पर आउट हुए रोहित, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola