Toss Controversy Again MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले ने टॉस को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर मैच रेफरी पर फिर से कुछ उलटफेर करने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसा ही मामला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था, जब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ पर सिक्का पलटकर मुंबई को टॉस जिताने का आरोप लगा था। अब केकेआर के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस ने ही टॉस जीता है, इस मैच में भी मैच रेफरी पर उलटफेर करने का आरोप लगाया जा रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें;- MI vs KKR: कोलकाता की जीत से साफ हुई प्लेऑफ की तस्वीर, इन 4 टीमों का खत्म हो सकता है सफर
हार्दिक के सिक्का उछालते ही उठा लिया
आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच का टॉस भी विवादों में घिर चुका है। आरसीबी और मुंबई के बीच मैच के दौरान टॉस विवाद के बाद सभी मुकाबलों में देखा जा रहा था कि टॉस के बाद कैमरे का फोकस सिक्के पर किया जाने लगा था, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। लेकिन इस मुकाबले में ऐसा नहीं किया गया। हार्दिक ने जैसे ही सिक्का उछाला, रेफरी ने बिना कैमरे का फोकस हुए सिक्के को उठा लिया और कहा कि मुंबई ने टॉस जीत लिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हिसाब चुकता करना चाहेगी गुजरात टाइटंस
टॉस के साथ फिर छेड़छाड़ करने का आरोप
इससे पहले भी मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान टॉस विवाद होना और अब एक बार फिर से मुंबई के ही खिलाफ मैच विवाद होना, सोशल मीडिया फैंस का मानना है कि मुंबई के मैच में टॉस के साथ कुछ तो किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि मैच रेफरी ने कैमरे का फोकस सिक्के पर हुए बिना ही सिक्का क्यों उठा लिया, यकीनन इस मैच में भी टॉस के साथ छेड़छाड़ किया गया होगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर टॉस का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि टॉस में फिर धोखाधड़ी किया गया।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines