Hardik Pandya Mistake: मुंबई इंडियंस की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन यह आखिर कैसे हुआ। मैच शुरू होने के साथ ही मुंबई ने अपना पलड़ा भारी कर लिया था। जब गुजरात की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, इस दौरान भी मुंबई का पलड़ा भारी था। जब एमआई 169 रन चेज करने के लिए उतरी, यहां भी रोहित शर्मा द्वारा ठोस शुरुआत के बाद मुंबई की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मुंबई इंडियंस को जीता हुआ मैच गंवाना पड़ा है। हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान एक ऐसी गलती कर दी, जिसके कारण जीता हुआ मैच हाथ से निकल गया।
ये भी पढ़ें:- MI vs GT: हार्दिक, रोहित और बुमराह के बीच कुछ ठीक नहीं! एक वीडियो से हुआ खुलासा
क्या थी हार्दिक की वो एक गलती
गुजरात टाइटंस ने मुंबई को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई जैसी मजबूत टीम के लिए यह लक्ष्य काफी आसान साबित होना चाहिए था, लेकिन हार्दिक की कप्तानी वाली टीम एमआई ने मैच गंवा दिया है। जब तक भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान पर थे, मुंबई की जीत पक्की लग रही थी। रोहित ने इस मैच में 29 गेंदों में शानदार 3 रनों की पारी खेली। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 7 चौके और एक छक्के भी निकले थे। लेकिन जब रोहित शर्मा आउट हो गए, तो किसी ऐसे बल्लेबाज को भेजने की जरूरत थी, जो पारी को संभाल सके। रोहित के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था। लेकिन हार्दिक ने टिम डेविड को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RR की जीत से CSK को लगा झटका, गुजरात की जीत ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
राशिद खान से डर गए पांड्या?
टिम डेविड भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और अधिक प्रेशर में आ गए। हार्दिक को मजबूरन आते ही बड़े शॉट खेलने पड़ गए, इसके कारण से उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। इसी एक गलती के कारण मुंबई को मैच गंवाना पड़ा। इसके अलावा भी एक वाकया काफी चर्चा में रहा है। हार्दिक पांड्या कल राशिद खान को खेलने से बच रहे थे, जहां पर वह सिंगल ले सकते थे, लेकिन राशिद को खेलने से बचने के लिए हार्दिक ने सिंगल लेने से मना कर दिया, यही एक-एक रन मुंबई की टीम पर भारी पड़ा और जीता हुआ मैच गंवाना पड़ गया। अगर हार्दिक इन गलतियों को नहीं करते तो अभी मैच का अंजाम कुछ और हो सकता था।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: हार्दिक को आया कप्तानी का घमंड! बीच मैच रोहित शर्मा को किया इशारा; फैंस नाखुश
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines