IPL 2024 MI vs DC: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मैच हारने के बाद आखिरकार इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। मुंबई इंडियंस ने 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया। इस मैच में मुंबई की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है।
चोट के चलते सूर्यकुमार अभी तक इस सीजन मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। सूर्यकुमार का कमबैक उतना खास नहीं रहा लेकिन टीम को पहली जीत जरूर मिल गई। इस मैच में सूर्यकुमार की वापसी के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग का माहोल भी बदला-बदला दिखाई दिया।
मैच के बाद खिल उठा हार्दिक का चेहरा
सूर्यकुमार यादव की अब मुंबई इंडियंस टीम में वापसी हो गई है। हालांकि वापसी उनकी बेहद खराब रही और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सूर्या बिना खाता खोले आउट हुए थे। वहीं इस मैच की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें सूर्यकुमार, रोहित शर्मा और ईशान किशन एक साथ दिख रहे हैं।
जबसे हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने है तबसे सोशल मीडिया सूर्यकुमार की एक-दो पोस्ट काफी वायरल हुई। जिसको फैंस ने रोहित शर्मा से जोड़कर देखा। वहीं अब सूर्यकुमार वापसी के बाद रोहित शर्मा के साथ बैठे दिखाई दिए।
मुंबई के ड्रेसिंग रूम का बदला माहौल
फैंस का मानना है कि भले ही सूर्यकुमार का कमबैक उतना शानदार नहीं रहा हो लेकिन उनकी टीम में वापसी से मुंबई के ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल गया है। टीम को अपनी इस सीजन की पहली जीत भी मिल चुकी है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बेहद शानदार रही।
खासकर जिस तरह से आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने बल्लेबाजी की उसको देखकर कप्तान हार्दिक पांड्या झूम उठे थे। रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में एनरिक नोक्या को 32 रन जड़े। रोमारियो ने इस मैच में महज 10 गेंदों पर 390 के स्ट्राइक रेट से 39 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: DRS पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ गए गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच मोहम्मद शमी की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जल्द होगी मैदान पर वापसी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines