IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 में 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हराकर इस सीजन की चौथी जीत हासिल की। भले ही इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया हो लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
जो काम रोहित अपनी शतकीय पारी से नहीं कर पाए, वो काम धोनी ने अपने महज 20 रनों से कर दिया। मुंबई को इस सीजन अपने होमग्राउंड पर ये दूसरी हार मिली है। मुंबई में 2 टर्निंग प्वाइंट ऐसे साबित हुए, मुंबई की हार का कारण बने।
1. हार्दिक पंड्या का आखिरी ओवर
इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की तरफ से पारी का आखिरी ओवर कप्तान हार्दिक पांड्या ने किया था। जो मैच में टीम की हार का कारण बना। हार्दिक को भले ही इस ओवर में एक सफलता मिली हो लेकिन। उन्होंने अपने इस ओवर में 26 रन लुटाए। इस ओवर में ही सीएसके की तरफ से एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए थे। धोनी ने हार्दिक की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के मारे। धोनी ने महज 4 बॉल पर 20 रन बनाए जो मैच में रोहित के शतक पर भी भारी पड़े।
2. सूर्यकुमार यादव का कैच
इस मैच में मुंबई की हार का दूसरा टर्निंग प्वाइंट सूर्यकुमार यादव का कैच रहा। मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान एस समय लग रहा था कि टीम आराम से इस मैच को जीत लेगी। लेकिन जब सूर्यकुमार यादव का मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार कैच पकड़ा, वहां से शायद मुंबई की मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई थी। सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ काफी कमाल की तूफानी पारी खेली थी। वो काफी कमाल की फॉर्म में भी थे ऐसे में अगर सूर्यकुमार का वो कैच ना पकड़ा जाता तो शायद मैच का रिजल्ट कुछ और ही होता।
ये भी पढ़ें;- RCB vs SRH Dream 11: आप भी हैं फैंटेसी के शौकीन, तो इन खिलाड़ियों पर जरूर लगाएं दांव
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: रोहित ने 12 साल बाद IPL में जड़ा शतक, चेन्नई की जीत के हीरो रहे ये 4 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines