---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 3 छक्के लगाते ही रोहित ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 के 29वें और सबसे रोमांचक मुकाबले में जहां पहले सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक नया कीर्तिमान बनाया तो वहीं दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो आजतक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया है। मैच में पहले धोनी का मैजिक देखने को मिला फिर दूसरी पारी में हिटमैन के छक्के देखने को मिले। टी20 क्रिकेट में अब रोहित ने नया इतिहास लिख दिया है।

रोहित बने सिक्सर किंग

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के द्वारा इस मैच में काफी कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। जैसे ही इस मैच में रोहित के बल्ले से तीसरा छक्का निकला उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया। रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच से पहले रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में 497 छक्के दर्ज थे। इस मैच में रोहित चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

रोहित के बाद इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने अब तक टी20 क्रिकेट में 383 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर नाम आता है टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का। एमएस धोनी के नाम टी20 क्रिकेट में 328 छक्के दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और ‘मिस्टर आईपीएल’ सुरेश रैना का नाम आता है। रैना के नाम टी20 क्रिकेट में 325 छक्के दर्ज थे।

ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: 42 की उम्र में MS Dhoni के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए ये कारनामा

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: 6,6,6..आखिरी ओवर में धोनी ने की हार्दिक की पिटाई, मैदान में आया MS का तूफान

ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: टॉस जीतकर कन्फ्यूज हुए हार्दिक पांड्या, कुछ देर के लिए भूल गए थे अपना निर्णय

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 14, 2024 10:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola