LSG vs RR, Mayank Yadav: IPL 2024 में शनिवार को दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। LSG ने अब तक 8 मैच खेले हैं और 5 पर कब्जा जमाया है। IPL 2024 के चौथे मैच में जब दोनों टीमें टकराई थीं तो राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया था। ऐसे में LSG के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका है। मैच से पहले LSG को गुड न्यूज मिली है। मैच विनर खिलाड़ी मयंक यादव की आज के मैच में वापसी हो सकती है।
कोच ने दिए वापसी के संकेत
लखनऊ के असिस्टेंट कोच एस श्रीराम ने इस बात के संकेत दिए हैं। उनके अनुसार, “लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने नेट्स में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है और चोट के कारण बाहर रहने के बाद वह एक्शन में वापसी के काफी करीब हैं। वह नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं, तो हम पता लगाएंगे कि वह आज के बाद कैसे आगे बढ़ते हैं, वह वापसी के काफी करीब हैं।”
पिछले 4 मैच नहीं खेले मयंक
मयंक ने इस सीजन लखनऊ के दूसरे गेम में अपना IPL डेब्यू किया और पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह RCB के खिलाफ अपने अगले गेम में लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ऊपर की गति से 3 विकेट लेने के लिए एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच बने। हालांकि, वह पेट में दर्द की शिकायत के कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 1 ओवर फेंकने के बाद चले गए। तब से वह LSG के लिए 4 गेम नहीं खेल पाए हैं।
ये भी पढ़ें: KKR Vs PBKS: इन 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के मुरीद हुए सैम करन, जमकर की तारीफ
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: न गिल, न जायसवाल..रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकता है ये युवा खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
8 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
59 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines