T20 WC 2024: न गिल, न जायसवाल..रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकता है ये युवा खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे सनराइजर्स हैदराबाद के एक खतरनाक खिलाड़ी को अब टी20 विश्व कप में खिलाने की मांग उठने लगी है। अगर ऐसा होता है तो ये खिलाड़ी जायसवाल, गिल और ईशान का पत्ता काट सकता है।

t20 world cup 2024 abhishek sharma may be team india squad

t20 world cup 2024 abhishek sharma may be team india squad Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: इस वक्त फैंस की नजरें टी20 विश्व कप 2024 के लिए होने वाले टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं और इन खिलाड़ियों में से विश्व कप के लिए टीम चुनी जाएगी।

विज्ञापन

कई युवा अनकैप्ड खिलाड़ी इस बार विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जो इस बार विश्व कप में रोहित शर्मा का जोड़ीदार बन सकता है। अगर इस खिलाड़ी को मौका मिलता है तो ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल से लेकर शुभमन गिल तक का ओपनिंग से पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मचा रहा धूम

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रही है। खासकर बात अगर हैदराबाद की बल्लेबाजी की करें तो वो बाकी टीमों से कही ज्यादा मजबूत है। सलामी जोड़ी की बात करें तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तो ये दोनों खिलाड़ी विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं अभिषेक शर्मा को अब टी20 विश्व कप 2024 को देखते हुए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठने लगी है। बात अगर अभिषेक के आईपीएल 2024 के प्रदर्शन की करे तो ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अभिषेक टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर है।

इस मामले में रोहित से आगे अभिषेक

आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा कमाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम 288 रन दर्ज है। इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट 218 का रहा है। इस दौरान अभिषेक 21 चौके और 26 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन

वहीं आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से भी आगे है। इस सीजन अभिषेक ने पावरप्ले में अभी तक 18 छक्के लगा चुके हैं, तो वहीं रोहित शर्मा 13 छक्के लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ