IPL 2024 Royal Challengers Bangalore: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब काफी कम समय बचा हुआ है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने फैंस को चौका दिया है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का नाम बदल सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
दरअसल आईपीएल 2024 की तैयारियों में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम जुट गई है। लेकिन उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम का नाम चेंज करने की खबरे सामने आने लगी है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट सामने आई है। जिसमें लिखा गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु करने की तैयारी है। इसकी घोषणा 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स के दौरान की जाएगी। इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट करके अपनी राय दे रहे हैं। एक फैन कमेंट करके लिखा कि यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।
आईपीएल 2024 से पहले टीम के साथ जुड़े कप्तान
आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 22 मार्च से करने वाली है। 22 मार्च को आरसीबी और सीएसके के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले अब टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस आरसीबी के कैंप के साथ जुड़ चुके हैं। जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने नेट्स पर भी जमकर प्रैक्टिस की।
वहीं दूसरी तरफ फैंस को अब विराट कोहली की वापसी का इंतजार है। विराट कोहली को लेकर खबर सामने आ रही है कि 17 मार्च तक कोहली टीम के कैंप के साथ जुड़ सकते हैं। विराट कोहली पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं दूसरी बार पिता बनने के चलते विराट ने इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विश्व कप 2023 में थे टीम के हिस्सा, अब रोहित कभी नहीं करेंगे इन 3 खिलाड़ियों को खिलाने की भूल!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या सच में चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे Rohit Sharma? पूर्व दिग्गज भी हुए हैरान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के साथ जुड़ा स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
34 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
34 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines