IPL 2024 RCB vs PBKS Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के छठे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगी। बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में RCB को पहली जीत की तलाश होगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स दूसरी जीत पर कब्जा करना चाहेगी। ऐसे में एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट क्या है, साथ ही मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।
बल्लेबाजों की रहेगी बल्ले-बल्ले
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सपाट है, इसके अलावा इस मैदान का साइज छोटा है। ऐसे में बेंगलुरु के स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। वहीं गेंदबाजों के लिए यह स्टेडियम किसी काल से कम नहीं है। हाल ही के दिनों में यहां के विकेट पर काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, ऐसे में यहां कुछ लो स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के विकेटों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को थोड़ा फायदा हुआ है। यहां तक कि हाल ही में खत्म हुए WPL में भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अधिक सफलताएं मिलीं।
बेंगलुरु में मौसम का हाल
बेंगलुरु में खिलाड़ियों को ठीक-ठाक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मार्च में बेंगलुरु में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, रात में तापमान में कुछ राहत मिलेगी और यह 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में शाम के मुकाबलों में खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी।
88 मुकाबले खेले गए हैं
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक IPL के 88 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 मुकाबले जीते हैं। 4 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 156 रन है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले
25 मार्च, सोमवार: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे
29 मार्च, शुक्रवार: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे
2 अप्रैल, मंगलवार: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे
ये भी पढ़ें: RR vs LSG: संजू की कप्तानी पारी, लखनऊ के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य
ये भी पढ़ें: GT vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहीं कप्तानी की तरफ तो नहीं था इशारा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
12 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines