RR vs LSG: संजू की कप्तानी पारी, लखनऊ के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य

IPL 2024 RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली है।

IPL 2024 Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants sanju samson Sawai Mansingh Stadium

IPL 2024 Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants sanju samson Sawai Mansingh Stadium

IPL 2024 RR vs LSG: आईपीएल 2024 में 24 मार्च यानी आज पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। संजू के अलावा राजस्थान के लिए रियान पराग ने भी कमाल की पारी खेली है। रियान पराग ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

संजू ने खेली शानदार पारी

इस मैच में राज्सथान के दो जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर आए कप्तान संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 3 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिे 194 रनों का लक्ष्य रख पाई है। संजू के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 24, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

वहीं लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहसिन खान और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने अपने गेंदबाजों से जिस तरह की उम्मीद की थी वे उस हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर पाए। हालांकि अब देखना होगा बल्लेबाजी में लखनऊ के खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं। लखनऊ के बल्लेबाजों का सामना राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे धाकड़ गेंदबाजों से होने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ