MA Chidambaram Stadium Pitch Report, Chepauk Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 मार्च से श्रीगणेश होने जा रहा है। पहले मैच में 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम को चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट क्या है, साथ ही मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।
स्पिनर्स को मिलती है मदद
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती है। यहां पर गेंद में काफी टर्न देखने को मिलता है। इसके अलावा धीमी गति से गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स को भी इस पिच से खासा साथ मिलता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान नहीं होता है। हालांकि, पिछले कुछ मुकाबलों में देखा गया है कि यहां बल्लेबाजी करने में आसानी हुई है। चेपॉक की पिच देश की अन्य पिचों की तरह नहीं है। यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले सकता है।
टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती गेंदबाजी
एमए चिदंबरम स्टेडियम में बल्लेबाज अगर परिस्थितियों को पढ़ने में सफल होता है तो वह पिच से मिलने वाली चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकता है। इस पिच पर बैटर्स को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पिछले IPL सीजन में चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहली पारी में औसतन 170 रन बने थे। ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीमें इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनती हैं। ऐसे में पहले गेंदबाजी करने से टीमों को संभावित रूप से प्रतिद्वंद्वी को एक लिमिटेड टोटल पर रोकने और अपने लिए एक क्लियर टारगेट प्राप्त करने में मदद मिलती है।
मौसम का हाल
मार्च खत्म होने के साथ ही गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दी है। ऐसे में मैच के दौरान दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की नमी देखने को मिलेगी। चेन्नई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम 25°C से 27°C तक रहने का अनुमान है। अब तक जारी शेड्यूल के मुताबिक इस मैदान पर 2 मैच खेले जाएंगे। 26 मार्च को चेन्नई का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।
एमए चिदंबरम स्टेडियम के IPL रिकॉर्ड्स
कुल मैच: 76
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते: 46
बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते: 30
ये भी पढ़ें: IPL 2024 CSK vs RCB: Dream 11 Team बनाने के टिप्स, इन 11 खिलाड़ियों पर जरूर लगाएं दांव
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK और RCB के बीच होगी भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines