IPL 2024 Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कभी खिताब नहीं जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई में होगा। अभी 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का ही आईपीएल शेड्यूल आया है। लोकसभा चुनावों की तारीख के बाद ही बाकी का शेड्यूल आएगा। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी लगातार बदलाव कर रही है। उसी कड़ी में टीम ने एक और बड़ा बदलाव किया है। साउथ अफ्रीका के एक पूर्व दिग्गज की टीम में एंट्री हुई है।
कौन है वो दिग्गज?
लखनऊ की टीम ने जहां गुरुवार को निकोलस पूरन को अपना उपकप्तान नियुक्त किया था। वहीं अब शुक्रवार रात टीम ने अपने खेमे में एक और सहायक कोच की एंट्री करवा ली है। उनका नाम है साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रहे लांस क्लूजनर। क्लूजनर टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे। लांस क्लूजनर को बतौर सहायक कोच टीम में जगह मिली है। इससे पहले इस सीजन के लिए लखनऊ ने अपने मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर की जगह जस्टिन लैंगर को साइन किया था। वहीं गौतम गंभीर भी अब लखनऊ का साथ छोड़ केकेआर के साथ जुड़ गए हैं।
लखनऊ की टीम आईपीएल का तीसरा सीजन खेलने उतरेगी। पिछले दोनों सीजन में यह टीम प्लेऑफ तक पहुंची है लेकिन एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंची और ना ही कप पर कब्जा कर पाई। इस बार टीम ने कठिन तैयारियां की हैं। कई बदलाव किए हैं। कोच से मेंटोर तक सभी बदल गए हैं। यह टीम मजबूत है बस देखना होगा कि कप्तान केएल राहुल कितना जल्दी फिट हो जाते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
- 24 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
- 30 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ
- 2 अप्रैल- आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु
- 7 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन (उपकप्तान), आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, कृणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमार जोसेफ, मयंक यादव और मोहसिन खान, शिवम मावी, एम. सिद्दार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी और अरशद खान।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘अभी दो आईपीएल सीजन और खेलेंगे धोनी…,’ माही के करीबी दोस्त ने खोला राज!
यह भी पढ़ें- WPL 2024: यूपी वॉरियर्स की दूसरी जीत से MI को लगा झटका, नहीं खुला गुजरात का खाता
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
20 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines