IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया टीम में बड़ा बदलाव, साउथ अफ्रीका के दिग्गज की हुई एंट्री

IPL 2024 Lucknow Super Giants New Entry: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले लगातार कई बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में एक और नए दिग्गज की एंट्री हुई है। इससे पहले एंडी फ्लॉवर, गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों की टीम से विदाई हुई थी। जस्टिन लैंगर अब टीम के नए हेड कोच हैं।

IPL 2024 Lucknow Super Giants Signs Lance Klusener New Assistant Coach

IPL 2024 Lucknow Super Giants

IPL 2024 Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कभी खिताब नहीं जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई में होगा। अभी 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का ही आईपीएल शेड्यूल आया है। लोकसभा चुनावों की तारीख के बाद ही बाकी का शेड्यूल आएगा। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी लगातार बदलाव कर रही है। उसी कड़ी में टीम ने एक और बड़ा बदलाव किया है। साउथ अफ्रीका के एक पूर्व दिग्गज की टीम में एंट्री हुई है।

विज्ञापन

कौन है वो दिग्गज?

लखनऊ की टीम ने जहां गुरुवार को निकोलस पूरन को अपना उपकप्तान नियुक्त किया था। वहीं अब शुक्रवार रात टीम ने अपने खेमे में एक और सहायक कोच की एंट्री करवा ली है। उनका नाम है साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रहे लांस क्लूजनर। क्लूजनर टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे। लांस क्लूजनर को बतौर सहायक कोच टीम में जगह मिली है। इससे पहले इस सीजन के लिए लखनऊ ने अपने मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर की जगह जस्टिन लैंगर को साइन किया था। वहीं गौतम गंभीर भी अब लखनऊ का साथ छोड़ केकेआर के साथ जुड़ गए हैं।

विज्ञापन

लखनऊ की टीम आईपीएल का तीसरा सीजन खेलने उतरेगी। पिछले दोनों सीजन में यह टीम प्लेऑफ तक पहुंची है लेकिन एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंची और ना ही कप पर कब्जा कर पाई। इस बार टीम ने कठिन तैयारियां की हैं। कई बदलाव किए हैं। कोच से मेंटोर तक सभी बदल गए हैं। यह टीम मजबूत है बस देखना होगा कि कप्तान केएल राहुल कितना जल्दी फिट हो जाते हैं।

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल

  • 24 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
  • 30 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ
  • 2 अप्रैल- आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु
  • 7 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन (उपकप्तान), आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्‍टोइनिस, दीपक हुड्डा, रवि बिश्‍नोई, नवीन उल हक, कृणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमार जोसेफ, मयंक यादव और मोहसिन खान, शिवम मावी, एम. सिद्दार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी और अरशद खान।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ