IPL 2024 LSG Probable Playing 11: दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2024 के लिए मंच सज चुका है। दुनिया के बड़े से बड़े खिलाड़ी इस सीजन भारत में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। इसी में एक नाम भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की भी है, जो चोट के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए बेकरार होंगे। केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने वाले हैं। केएल राहुल बतौर कप्तान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वापसी करेंगे। वहीं देखना यह होगा कि वह पहले मैच में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स की पहले मैच में प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
ऑक्शन में लखनऊ ने 6 खिलाड़ियों पर लगाया दांव
19 दिसंबर को दुबई में हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया था। इसमें उन्होंने सबसे महंगा खिलाड़ी शिवम मावी को 6.4 करोड़ में खरीदा था। जिसके बाद यह उम्मीग जताई जा रही है कि शिवम शुरुआती मैच से लखनऊ की प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली को भी लखनऊ ने 2 करोड़ में खरीदा था। इनके अलावा मोहम्मद अरशद खान, एश्टन टर्नर, मणिमारन सिद्धार्थ को भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया था। जबकि मार्क वुड के नाम वापस लेने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के 24 साल के फास्ट बॉलर शमर जोसेफ को वुड के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था।
विदेशी खिलाड़ियों पर होगी खास नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग के लिए चार विदेशी खिलाड़ी चुनना होगा। लखनऊ के स्क्वाड में शमर जोसेफ, विड विली, काइल मेयर्स, नवीन-उल-हक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (उपकप्तान) में से किसी चार विदेशी खिलाड़ी को चुनना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। प्लेइंग इलेवन बनाते समय केएल राहुल किसको खिलाएंगे और किसको बाद में मौका देंगे यह देखने वाली बात होगी। हालांकि निकोलस पूरन के उपकप्तान बनने के बाद उनका खेलना तो तय माना जा रहा है अब वह तीन विदेशी खिलाड़ी कौन होंगे यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा हो सकते हैं CSK के नए कप्तान! एक नहीं दो दिग्गज खिलाड़ियों ने दिया बयान
भारतीय खिलाड़ियों में किसको देंगे मौका
विदेशी खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय खिलाड़ियों को चुनने में भी होगी। दरअसल ऑन पेपर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन देखना होगा कि 25 खिलाड़ियों के स्क्वाड में वह 11 खिलाड़ी कौन होंगे जिसको 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
इम्पैक्ट प्लेयर का होगा खास रोल
इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद पिछले सीजन सभी टीमों ने इसका फायदा उठाया था। कुछ के लिए यह नियम काफी फायदे का सौदा रहा तो कुछ टीमों को इसके नुकसान भी झलने पड़े थे। खासकर गेंदबाजी के दौरान पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा रन लुटा दिए थे। जबकि कुछ बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर बिना खाता खोले ही वापस लौट गए थे। ऐसे में देखना यह होगा कि कप्तान केएल राहुल अपने इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल किस तरह से करने में सफल हो पाते हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत से मिचेल स्टार्क तक, आईपीएल में वापसी के लिए तैयार 5 धाकड़ खिलाड़ी
कुछ ऐसी होगी सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की Playing 11
ओपनिंग- क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स
मिडिल ऑर्डर- केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस,
ऑलराउंडर- कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या
बॉलिंग- रवि बिश्नोई, शिवम मावी, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर- शमर जोसेफ (अंदर)
क्विंटन डी कॉक- (बाहर)
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
46 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines