IPL 2024: आईपीएल के आगाज में महज कुछ दिनों का वक्त बाकी है। आईपीएल की तमाम टीमें इस सीजन ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। टीम इस टूर्नामेंट को लेकर जितनी दांव खेल सकती हैं, खेल रही हैं। इस कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी आईपीएल 2024 से पहले बड़ा दांव खेल दिया है। केएल राहुल की अगुवाई वाली एलएसजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे टीम को काफी मदद मिलने वाली है। जानें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टीम में क्या भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR की बदली तस्वीर, बदला कप्तान वापस आए गंभीर; देखें नई Playing 11
क्या भूमिका निभाएंगे दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम वोजेस आईपीएल 2024 में बतौर सलाहकार लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हैं। यह फ्रेंचाइजी का बड़ा दांव माना जा रहा है। खिलाड़ी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का भी काफी अनुभव है और वह आईपीएल भी खेल चुके हैं। ऐसे में वह आईपीएल की कंडीशन को बेहतर समझ सकते हैं। इसी कारण से खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। खिलाड़ी आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 MI SWOT Analysis: नई टीम, नया कप्तान; हार्दिक पांड्या वाली मुंबई इंडियंस की संभावित Playing 11
लखनऊ ने किया स्वागत
लखनऊ की टीम ने एडम वोजेस का स्वागत किया है। टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने खिलाड़ी के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी खिलाड़ी की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी गई। एलएसजी ने लिखा कि यूपी में आपका स्वागत है। अब देखने वाली बात होगी कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के टीम में शामिल होने से प्रदर्शन पर क्या पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। बता दें कि खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर काफी छोटा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छिनने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बयान, कह दी यह बड़ी बात
खिलाड़ी का क्रिकेट करियर
एडम वोजेस ने साल 35 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 61.88 की औसत से 1485 रन बनाए हैं। टेस्ट करियर में खिलाड़ी के बल्ले से 5 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। खिलाड़ी ने 5 में से 2 शतकों को दोहरे शतक में बदल दिया था। इसके अलावा उन्होंने 31 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.79 की औसत से 870 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। बात करें आईपीएल की, तो खिलाड़ी ने राजस्थान के लिए कुल 9 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 45.25 की औसत से 181 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- मुंबई के खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, भारत के लिए भी खेले वनडे और T20I; नम आंखों के साथ कहा अलविदा
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
27 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
32 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
50 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines