Who is Mayank Yadav: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 11वें मुकाबले में मयंक यादव नाम के गेंदबाज ने खूब सुर्खियों बटोरी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले मयंक यादव ने पंजाब के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेला। इस मुकाबले में खिलाड़ी ने अपनी गेंद की रफ्तार से सभी को हैरान कर दिया है। इस मैच में मयंक ने ना सिर्फ किफायती गेंदबाजी की, बल्कि अपनी रफ्तार से सभी बल्लेबाजों को डरा भी दिया। इस मैच में खिलाड़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी की खास बात रही की, उन्होंने एक गेंद 156 की स्पीड से डाली है। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या भारत को अपना शोएब अख्तर मिल गया। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं मयंक यादव।
ये भी पढ़ें:- LSG vs PBKS: लखनऊ की जीत से पूरी तरह बदली प्वाइंट्स टेबल, RCB समेत 5 टीमों को दिया झटका
कौन हैं मयंक यादव
देशभर में सुर्खियां बटोर रहे मयंक यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलता है। खिलाड़ी दिल्ली का ही रहने वाला है, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में अभी तक 10 टी 20 और 17 लिस्ट ए मैच खेल चुका है। डोमेस्टिक क्रिकेट में भी खिलाड़ी ने अपनी रफ्तार से सभी को डराकर रखा है। डोमेस्टिक क्रिकेट में मयंक अभी तक कुल 46 विकेट झटक चुके हैं। मयंक ने अपने पहला मुकाबला भले ही साल 2024 में पंजाब के खिलाफ खेला है, लेकिन वह आईपीएल 2022 में ही लखनऊ की टीम से जुड़ गए थे, लेकिन उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। लखनऊ ने उन्हें 20 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी उधेड़ सकते हैं बखिया, ड्रीम 11 में किया शामिल, तो हो जाएंगे मालामाल
हैरान रह गए शिखर धवन
बता दें कि मयंक यादव ने ये करिश्माई गेंद तब डाली थी, जब वह 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की पहली ही गेंद मयंक ने 155.8 की रफ्तार से डाली। इस दौरान शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में खिलाड़ी ने एक के बाद एक कर 3 गेंदें 150 प्लस की रफ्तार से डाली थी। बल्लेबाज मयंक की गेंदबाजी से खूब परेशान हो रहे थे। मुकाबले में वैसे तो पंजाब की स्थिति काफी मजबूत थी। शुरुआती 10 ओवरों में पंजाब बिना विकेट गंवाए लगभग 100 रनों तक पहुंच चुकी थी। बावजूद इसके धवन की सेना 200 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। इसका सबसे बड़ा कारण बना लखनऊ सुपर जायंट्स का तेज गेंदबाज मयंक यादव। पहले ही मुकाबले में खिलाड़ी का प्रदर्शन देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में भी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- LSG vs PBKS: डेब्यू मुकाबले में ही मयंक यादव ने रचा इतिहास, अपनी रफ्तार से सभी को चौंकाया
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
22 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
46 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines