IPL 2024 Mayank Yadav Favourite Player: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव काफी सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी किफायती गेंदबाजी की है। उन्होंने इस दौरान 11वें ओवर में 156 की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इस कारण से खिलाड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सुर्खियों के बीच मयंक यादव से जब उनके आइडियल खिलाड़ी का नाम पूछा गया, तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह या फिर मोहम्मद शमी का नाम नहीं लिया है। बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज को अपना आइडियल खिलाड़ी बताया है।
ये भी पढ़ें:- IPL इतिहास के 10 सबसे तेज गेंदबाजों की आई लिस्ट, जानें किस स्थान पर हैं मयंक यादव
कौन हैं मयंक यादव के फेवरेट खिलाड़ी
मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने दम पर टीम को 2 महत्वपूर्ण अंक दिलाए हैं। शुरुआती 10 ओवरों तक पंजाब किंग्स बिना एक भी विकेट खोए 100 रन के करीब पहुंच चुकी थी। लेकिन यहां से मयंक यादव ने गेम का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया और अंतत: मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में महज 27 रन दिए और 3 विकेट झटक लिए। खिलाड़ी जब 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए थे, इसी दौरान उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद 155.8 की रफ्तार से डाली थी। शिखर धवन इस गेंद को छू भी नहीं सके। इस ओवर में खिलाड़ी ने 3 गेंदें 150 प्लस की रफ्तार से डाली थी। बता दें कि इस मैच के बाद जब खिलाड़ी से पूछा गया कि उनके आइडियल खिलाड़ी कौन हैं, तो उन्होंने भारतीय नहीं बल्कि साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना फेवरेट बताया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मेरे नाम पर अगर…’, लगातार ट्रोल होने के बीच हार्दिक पांड्या का पुराना बयान हुआ वायरल
संजय मांजरेकर ने की जमकर तारीफ
पंजाब बनाम लखनऊ के बीच इस मुकाबले के बाद मयंक यादव को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो पहले के समय में किया करता था, मयंक अब वही कर रहा है। मैं खिलाड़ी का पेस देखकर काफी उत्साहित हूं। इसके साथ ही पूर्व दिग्गज ने मयंक को भारत का शोएब अख्तर भी बता दिया है। अगर आईपीएल 2024 में आगे भी खिलाड़ी का प्रदर्शन ऐसा रहता है, तो उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में भी डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: भारत को मिला अपना ‘शोएब अख्तर’, जानें कौन हैं मयंक यादव, जिन्होंने 156 की रफ्तार से फेंकी गेंद
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
24 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines