IPL 2024 KL Rahul Reaction: आईपीएल 2024 में 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ को करारी शिक्सत का सामना करना पड़ा था। इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक बेहद खराब रही। लखनऊ की ये इस सीजन 11 मैचों में 5वीं हार है। वहीं केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने हार का कारण बताया।
‘दबाव नहीं झेल सके गेंदबाज’
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। इकाना स्टेडियम पर 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली केकेआर पहली टीम भी बन गई है। केकेआर के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
मैच में लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए थे। नवीन उल हक ने 4 ओवर में 49, यश ठाकुर ने 4 ओवर में 46, मार्कस स्टोइनिस ने 2 ओवर में 29, मोहसिन खान ने 2 ओवर में 28 रन और युधवीर सिंह ने ओवर में 24 रन खर्च किए।
इस मैच में मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि पावरप्ले में जिस तरह से केकेआर के बल्लेबाजों ने बैटिंग की, उन्होंने हमारे युवा गेंदबाजों पर खूब दबाव डाला। इस दबाव को गेंदबाज झेल नहीं सके। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कुल मिलाकर हमारा प्रदर्शन काफी खराब रहा। हम मैच से पहले विपक्षी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में बात करते हैं। जिसको हम मैदान पर लागू करने की कोशिश करते हैं लेकिन इस मैच में हम नाकाम रहे। युवा खिलाड़ी इससे जितनी जल्दी सीखेंगे तो टीम के लिए ये उतना ही अच्छा होगा।
सुनील नरेन ने LSG गेंदबाजों को खूब पीटा
इस मैच में एक बार फिर से केकेआर की तरफ से सुनील नरेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। नरेन ने बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान नरेन ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। सुनील अब आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके नाम अब 11 मैचों में 461 रन हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK और KKR की जीत से RCB को फायदा, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा अब ये काम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जो कोई गेंदबाज नहीं कर पाया, वो धोनी के खिलाफ हर्षल ने करके दिखाया; फिर भी नहीं मनाया जश्न
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR ने बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में मारी छलांग, बिगाड़ा इन 4 टीमों का गेम
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines