IPL 2024 LSG vs GT: आईपीएल 2024 में 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान थोड़ा सा क्लेश देखने को मिला। जो डीआरएस को लेकर हुआ था। जिसके बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और बाकी कुछ खिलाड़ी अंपायर पर गर्म होते दिखाई दिए। इस दौरान शुभमन गिल ने फील्ड अंपायर से सवाल भी किया। हालांकि मामला ज्यादा नहीं बढ़ा।
क्यों हुआ था क्लेश?
मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पारी के पहले ही ओवर में लखनऊ के क्विंटन डि कॉक के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका था। जिसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने लखनऊ की तरफ से जेवदत्त पडिक्कल आए थे। वहीं गुजरात की तरफ से पहला ओवर उमेश यादव डाल रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद जो पडिक्कल की पैड पर जाकर लगी थी।
उस पर उमेश यादव की तरफ से जोरदार अपील की गई थी, लेकिन अंपायर ने इसको वॉटआउट करार दिया था। इसके बाद शुभमन गिल ने उमेश यादव से पूछकर डीआरएस ले लिया था। वहीं थर्ड ने बिना अल्ट्राएज चेक किए पडिक्कल को नॉटआउट करार दिया था। जिसपर कप्तान शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ी गरमा गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन
अभी तक आईपीएल 2024 में जहां एक तरफ गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से केएल राहुल की टीम ने 2 में जीत और एक में हार का सामना किया है।
ये भी पढ़ें;- MI vs DC: मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई इंडियंस को नसीब हुई पहली जीत, दिल्ली को 29 रन से हराया
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR Head To Head: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई को हराना, कारण यहां जान लीजिए
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines