IPL 2024 LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी की है। लखनऊ सुपर जेंट्स को 6 विकेट से मात देकर ऋषभ पंत की सेना ने बता दिया है कि वह अभी रेस से बाहर नहीं हुए हैं। इस एक जीत से राजधानी की टीम ने 2 शिकार कर दिए हैं। इस मैच से पहले दिल्ली पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर थी, लेकिन अब 9वे स्थान पर पहुंच चुकी है। खास बात है कि दिल्ली ने लखनऊ को हराकर न सिर्फ केएल राहुल की टीम को झटका दिया है, बल्कि आरसीबी को भी ठेस पहुंचाया है। दिल्ली की जीत और लखनऊ की हार से आरसीबी की पॉइंट्स टेबल में स्थिति और बुरी हो गई है। चलिए आपको बताते हैं अब कैसी दिखती है आईपीएल 2024 की अंकतालिका।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: दिल्ली ने तोड़ा इकाना का घमंड, ऐसा करने वाली बन गई पहली टीम
आरसीबी को लगा करारा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ मिली जीत किसी संजीवनी की तरह है। इस मैच से पहले दिल्ली को 4 मैचों में हार मिल चुकी थी। इससे पहले डीसी को 5 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डीसी ने शानदार जीत दर्ज की थी, अब दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट को भी मात दे दिया है। अब दिल्ली 6 मैचों में से 2 मैच जीत चुकी है। लखनऊ की हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्वाइंट्स टेबल में और नीचे खिसक गई है। बेंगलुरू 9वें स्थान से 10वें स्थान पर पहुंच चुकी है। ऐसे में आरसीबी का पत्ता प्लेऑफ से लगभग कटता दिख रहा है। अब कोई चमत्कार ही बेंगलुरु को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करा सकता है।
ये भी पढ़ें:- LSG Vs DC: आयुष-अरशद की जोड़ी ने रचा इतिहास, आईपीएल में बना दिया रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स को हुआ फायदा
बता दें कि दिल्ली की जीत से आरसीबी को भले ही नुकसान हुआ है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को इससे तगड़ा फायदा मिला है। दिल्ली की विरोधी टीम लखनऊ सुपर जायंट इस मैच से पहले 4 मैचों में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर थी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में से 3 मैच अपने नाम कर चौथे स्थान पर थी। अब लखनऊ भी 5 में से 3 मैच जीत चुकी है। चेन्नई का नेट रन रेट अच्छा होने के कारण, वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ चुकी है, जबकि लखनऊ एक पोजीशन नीचे खिसक गई है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: दिल्ली के लिए ‘X फैक्टर’ साबित हुए कुलदीप यादव, लखनऊ की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines