IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की। वहीं लखनऊ को इस सीजन की अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। ये मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पर खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में इकाना का घमंड तोड़ दिया है। दिल्ली की जीत में कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और कप्तान पंत ने अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली ने तोड़ा इकाना का रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जब-जब इकाना स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 से ज्यादा रन बनाए है तब-तब टीम को जीत हासिल हुई है। अभी तक लखनऊ से 160 से ज्यादा के स्कोर को डिफेंड किया था। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स ने उनको इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ द्वारा जीत के लिए मिले 168 रनों के स्कोर 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच
इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया। दिल्ली का तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने कमाल की पारी खेली। ये जेक फ्रेजर-मैकगर्क का पहला आईपीएल मुकाबला था और अपने डेब्यू मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क के बल्ले से 55 रन निकले। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 41 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा गेंदबाजी में दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: दिल्ली जीत में चमके जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ये खिलाड़ी भी रहे हीरो
ये भी पढ़ें:- LSG Vs DC: आयुष-अरशद की जोड़ी ने रचा इतिहास, आईपीएल में बना दिया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में छाए ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी, कभी भी हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
4 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
5 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
6 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
7 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines