IPL 2024 These 2 Teams may Out of Playoff: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के बाद प्लेऑफ की रेस और अधिक रोमांचक हो गई है। लखनऊ ने इस मैच में चेन्नई को हराकर अंकतालिका में फिर से कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि एलएसजी के लिए प्लेऑफ की रेस आसान नहीं होगी और टॉप की 4 टीमें क्वालिफाई कर जाएगी, लेकिन अब यह रेस रोमांचक हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘MS Dhoni का खौफ…’, केएल राहुल ने मैच के बाद बताया युवा गेंदबाजों का हाल
अब कैसी है चेन्नई और लखनऊ की स्थिति
आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में एलएसजी को 8 विकेट से जीत मिली है। मुकाबले से पहले सीएसके अंकतालिका में 6 मैचों में से 4 मैच अपने नाम कर तीसरे स्थान पर थी। चेन्नई को लखनऊ के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अभी भी चेन्नई तीसरे स्थान पर ही है। दूसरी ओर लखनऊ इस मैच से पहले 6 मैचों में से 3 मैच जीतकर अंकतालिका में 5वें स्थान पर थी। अब चेन्नई के खिलाफ जीतने के बाद भी लखनऊ 5वें स्थान पर ही है। ऐसे में टॉप की 5 टीमें प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल ने मैच के बाद जीता दिल, एमएस धोनी को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
इन दो टीमों के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल
वैसे तो अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। लेकिन 2 टीमें ऐसी हैं, जिनका प्लेऑफ से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। ये 2 टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं। आरसीबी अभी तक खेले गए 7 मैचों में 1 जीत के साथ अंकतालिका में 10वें यानी आखिरी पायदान पर है। इसके अलावा पंजाब 10 में से 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर विराजमान है। अगर इन दोनों को अभी भी क्वालिफाई करना है, तो इसके लिए कुछ चमत्कार कर दिखाना होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि प्लेऑफ में क्वालिफिकेश के लिए 10 टीमों में नहीं, बल्कि 8 टीमों में रेस जारी है।
ये भी पढ़ें:- Video: रवींद्र जडेजा ने हवा में उड़कर एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, अंपायर हो गए कंफ्यूज
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
35 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
42 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines