KL Rahul MS Dhoni: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केएल ने जहां एक ओर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से दर्शकों को एंटरटेन किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने सीएसके के फैंस का दिल भी जीत लिया। मैच के बाद केएल राहुल ने एमएस धोनी को खास सम्मान दिया।
धोनी के सम्मान में उतार दी कैप
हुआ यूं कि मैच खत्म होने के बाद केएल राहुल सीएसके के खिलाड़ियों से मिलने आए। सबसे पहले उनके सामने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आए। इसके बाद जैसे ही एमएस धोनी आए तो उन्होंने उनके सम्मान में अपनी कैप उतार दी। केएल के इस तरह सीनियर खिलाड़ी को सम्मान देने ने फैंस को खुश कर दिया है। उनके ये जेश्चर क्रिकेट फैंस में चर्चा का विषय बन गया है।
समीर रिजवी जीत चुके हैं दिल
आपको बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच हुए मैच में युवा खिलाड़ी समीर रिजवी ने भी विराट कोहली को इसी तरह का सम्मान दिया था। समीर ने विराट कोहली से हाथ मिलाने से पहले उनके सम्मान में अपनी कैप उतार दी थी। इन दोनों वाकयों ने इस जेंटलमैन गेम का सम्मान बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें: Video: रवींद्र जडेजा ने हवा में उड़कर एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, अंपायर हो गए कंफ्यूज
केएल राहुल की टीम की शानदार जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की बात करें तो इस मुकाबले में एलएसजी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। केएल राहुल के शानदार 82 रनों के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 54, निकोलस पूरन ने नाबाद 23 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 8 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद एलएसजी की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि सीएसके की टीम 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल ने मैच के बाद जीता दिल, एमएस धोनी को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines