IPL 2024 LSG Captaincy: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर अपना खाता खोला। वहीं खास बात यह थी कि उस मैच में टीम की कप्तानी नियम कप्तान केएल राहुल ने नहीं की थी। बल्कि निकोलस पूरन टीम के कप्तान थे। जबकि केएल राहुल ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच में शिरकत की थी। गौरतलब है कि इंग्लैंड सीरीज में पहले टेस्ट के बाद से राहुल चोटिल थे। आईपीएल में जैसे-तैसे उन्होंने वापसी की लेकिन अभी भी शायद पूरी तरह फिट नहीं हैं। यही कारण है कि अब बीच सीजन लगातार कप्तानी करते पूरन ही दिख सकते हैं और लखनऊ की कप्तानी में बदलाव हो सकता है।
राहुल पूरी तरह फिट नहीं…!
न्यूज 24 स्पोर्ट्स को मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट्स का ऐसा मानना है कि राहुल अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस जरूर की लेकिन विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आए हैं। यही कारण है कि अब राहुल नहीं बल्कि अगले कुछ मैच या फिर अगर राहुल नहीं फिट हुए तो पूरे सीजन पूरन ही टीम की कप्तानी कर सकते हैं। राहुल को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर देखा जा सकता है। आईपीएल 2023 में फाफ डु प्लेसिस ने लगातार ऐसा ही किया था और कई मैचों में विराट कोहली ने आरसीबी की कमान संभाली थी।
टी20 वर्ल्ड कप की जगह पर खतरा
केएल राहुल की फिटनेस पर सस्पेंस से उनका टी20 वर्ल्ड कप में खेलना भी अब मुश्किल नजर आ रहा है। क्योंकि पिछले कुछ समय से राहुल का कद एक विकेटकीपर बल्लेबाज का हो गया है। जबकि इस पोजीशन के लिए टीम के पास और भी दावेदार हैं। जिसमें संजू सैमसन, जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल तो थे ही, वहीं अब ऋषभ पंत भी फिट हो गए हैं और उन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ऐसे में पूरी तरह नहीं फिट होने के कारण राहुल की जगह पर खतरा साफ नजर आ रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की मौजूदा आईपीएल में बात करें तो टीम पॉइंट्स टेबल दो में से एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। इसके अलावा पहले मैच में टीम को राहुल की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन से हार झेलनी पड़ी थी। फिर निकोलस पूरन की कप्तानी में टीम ने दूसरा मैच पंजाब के खिलाफ 21 रन से जीता। अब टीम अपना तीसरा मुकाबला मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में भी पूरन का कप्तानी करना लगभग तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- RCB vs LSG: आज ये 5 खिलाड़ी जगा सकते हैं आपकी सोई किस्मत, ड्रीम 11 में जरूर करें शामिल
यह भी पढ़ें- MI vs RR: बीच मैच संजू सैमसन ने बढ़ाया स्टेडियम का पारा! अंपायर से भिड़ गए RR कप्तान, जानें कारण
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines