Kwena Maphaka Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में कई नए खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है। मुंबई इंडियंस में बुधवार को 17 साल के तूफानी गेंदबाज क्वेना मफाका की सरप्राइज एंट्री हुई। साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज को श्रीलंका के पेसर दिलशान मदुशंका की जगह टीम में शामिल किया गया है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टी20 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं कि क्वेना मफाका कौन हैं?
सेंट स्टिथियंस स्कूल में पढाई करते हैं क्वेना मफाका
क्वेना मफाका का जन्म 8 अप्रैल 2006 को जोहान्सबर्ग में हुआ था। क्वेना अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह जोहान्सबर्ग में सेंट स्टिथियंस स्कूल के फाइनल ईयर में हैं। खास बात यह है कि वह गर्मियों की छुट्टी में घर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें मुंबई इंडियंस का कॉल आ गया और आईपीएल में सरप्राइज एंट्री हो गई।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था धमाकेदार प्रदर्शन
क्वेना मफाका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 वनडे मैचों में 21 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। इस दौरान उनकी औसत 9.71 और इकॉनमी रेट 3.81 की रही। उन्हें कैगिसो रबाडा जैसा गेंदबाज माना जाता है।
मुंबई इंडियंस ने क्यों चुना?
जानकारी के अनुसार, क्वेना मफाका 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी इनस्विंग के लिए पहचाने जाते हैं। इस तरह वे मदुशंका के विकल्प के तौर पर शानदार गेंदबाज रहेंगे। क्वेना इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। अब तक उनके आंकड़ों की बात करें तो फर्स्ट क्लास के 2 मैचों की 4 ईनिंग में उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 2 मैचों में 3 और टी-20 के 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। वह साउथ अफ्रीका ए टीम के लिए भी खेल चुके हैं। इस गेंदबाज का तूफानी प्रदर्शन देखना वाकई दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘कैमरा के आगे क्या-क्या करना पड़ता,’ रोहित-हार्दिक की मुलाकात पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
13 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines