Kumar Sangakkara Dhruv Jurel Father: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा दी है। जुरेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 34 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 152.94 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 52 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस शानदार जीत के बाद उन्होंने सैल्यूट किया और इस जीत को अपने पिता के नाम डेडिकेट किया। अब राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक और कोच कुमार संगकारा ने भी दिल जीतने वाला काम किया है।
ध्रुव जुरेल के पिता के सम्मान में उतारी कैप
कुमार संगकारा ने ध्रुव जुरेल के पिता को खास सम्मान दिया। उन्होंने जुरेल के पिता के सम्मान में अपनी कैप उतार दी। दरअसल, रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ध्रुव अपने टीम मेंबर्स के साथ खड़े होते हैं, इतने में उनके परिवारजन आते हैं। अपने पिता को आते देख जुरेल उन्हें लेने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: संजू सैमसन कप्तान… अभिषेक शर्मा ओपनर, IPL में प्रदर्शन के आधार पर कैसी होती टीम इंडिया
फिर उनके पिता कुमार संगकारा को देखकर उन्हें सैल्यूट करते हैं, लेकिन उसी वक्त कुमार संगकारा उनसे मिलने से पहले अपनी कैप उतार देते हैं। कुमार संगकारा के इस दिल जीतने वाले काम को देख हर क्रिकेटप्रेमी की आंखें भर आईं। इस वीडियो में जुरेल के परिवार के साथ कई खूबसूरत मोमेंट देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sajeevan Sajana: पिता चलाते हैं ऑटो, बेटी ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
क्यों उतारी जाती है कैप?
ज्यादातर क्रिकेटर अपने सीनियर से मिलने से पहले उनके सम्मान में कैप उतार देते हैं। पिछले दिनों केएल राहुल ने एमएस धोनी से मिलने से पहले अपनी कैप उतार दी थी। वहीं विराट कोहली से मिलने आए युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने भी ऐसा ही काम किया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव जुरेल का ‘सैल्यूट’ वाला जश्न वायरल, लिखा ‘For You Papa’
कौन हैं ध्रुव जुरेल के पिता?
ध्रुव जुरेल के पिता का नाम नेम सिंह है। वह सेना से रिटायर हैं। नेम सिंह कारगिल युद्ध के हीरो रहे हैं। नेम चाहते थे कि ध्रुव सेना में जाकर देश की सेवा करे, लेकिन बेटे का सपना कुछ और था। आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान ध्रुव ने स्विमिंग शुरू की थी, लेकिन उन्हें क्रिकेट से ज्यादा लगाव था। जुरेल धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। जुरेल इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स अभी भी हो सकती है प्लेऑफ से बाहर, जानें ये अनोखा समीकरण
संबंधित खबरें
टैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
42 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
1 hr agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines