IPL 2024: विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव जुरेल का 'सैल्यूट' वाला जश्न वायरल, लिखा 'For You Papa'

IPL 2024 Dhruv Jurel Salute Celebration: आईपीएल 2024 में 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कमाल की पारी खेली। अपनी इस पारी के बाद जुरेल ने सैल्यूट वाला जश्न मनाया।

ipl 2024 dhruv jurel salute celebration for you papa lsg vs rr

ipl 2024 dhruv jurel salute celebration for you papa lsg vs rr Image Credit: Social Media

IPL 2024 Dhruv Jurel Salute Celebration: आईपीएल 2024 में 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर राजस्थान ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में भी जगह बना ली है। 9 मैचों में ये राजस्थान की आठवीं जीत थी। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने शानदार पारियां खेली। वहीं विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव जुरेल का सैल्यूट वाला जश्न अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल जुरेल का रिएक्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी। जुरेल ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे। मैच में विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव ने सैल्यूट वाला जश्न मनाया। जिसकी तस्वीरों को जुरेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसको जुरेल ने कैप्शन दिया पापा आपके लिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by J U R E L (@dhruvjurel)

अपने जश्न के बारे में बताते हुए कहा कि मैं अपने पापा के लिए खेलता आया हूं, इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान भी मैंने ऐसे ही किया था। तब भी मेरा पापा सेना में थे और आज भी हैं। मैच के मैदान में भी जुरेल के परिवार को देखा गया। जिसका वीडियो आईपीएल के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जुरेल के पापा बल्लेबाज को बड़े गर्व से गले लगाते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान के सामने था 196 रन का लक्ष्य

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। केएल राहुल ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली थी। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद राजस्थान ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया था। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने 71 और ध्रुव जुरेल 52 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ