IPL 2024 KKR Vs SRH: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में पहुंच चुकी है। क्वालीफायर 1 में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में केकेआर की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी कमाल की रही। वहीं इस मैच के बाद का केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अय्यर कुछ ऐसी हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे हर कोई चौंक गया।
सोशल मीडिया पर वायरल अय्यर का वीडियो
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गे क्वालीफायर 1 के बाद जब वेंकटेश अय्यर बातचीत के लिए आए तो उससे पहले उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो कैमरे में कैद हो गया। जिससे ब्रॉडकास्टर्स भी हैरान रह गए। दरअसल ब्रॉडकास्टर्स से बात करने से पहले अय्यर साइड पोज देते हुए दिख रहे थे। जिसको देखकर ब्रॉडकास्टर्स भी अय्यर का ये पोज देखकर अपनी हसी नहीं रोक पाए। हर्षा भोगले भी अय्यर का ये पोज देखकर दंग रह गए। जिसके बाद अय्यर ने माफी मांगी और कहा कि वो बस थोड़ी मस्ती कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: 1 जून को खेला जाएगा IND-BAN के बीच वॉर्म-अप मैच, कहां देख सकते हैं
केकेआर की जीत में अय्यर ने निभाई अहम भूमिका
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था। इस सीजन ये पहली बार देखने को मिला जब सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। इसके बाद केकेआर ने इस लक्ष्य को महज 13.4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने कमाल की अर्शतकीय पारियां खेली। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 58 तो वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान वेंकटेश ने 5 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी RCB? फिर से बन रहा पिछले 2 साल वाला संयोग
ये भी पढ़ें:- ना फ्लेमिंग..ना पोंटिंग, BCCI हेड कोच के लिए इस दिग्गज से कर सकती है बात
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
45 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines