IPL 2024 KKR vs SRH Ahmedabad Weather: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-1 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल का सफर तय करेगी। केकेआर के दो मैच बारिश से धुल चुके हैं। जबकि सनराइजर्स का भी एक मैच बारिश की वजह से धुल चुका है। ऐसे में फैंस इस मैच के पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आइए जानते हैं कि अहमदाबाद का मौसम 21 मई को कैसा रहने वाला है।
बारिश की संभावना नहीं
मौसम की भविष्यवाणी के मुताबिक, बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को खुशखबरी मिल गई है। हालांकि थोड़ी नमी हो सकती है। इस वजह से दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ड्यू का रोल बड़ा हो जाएगा। तापमान 37-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। अहमदाबाद की पिच अच्छी रही। यहां केवल चौके-छक्कों की बारिश होने की उम्मीद है।
बारिश आई तो क्या होगा?
अगर इस मुकाबले में बारिश आती है तो मैच पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। मैच को 5-5 ओवर का भी कराया जा सकता है। रिजर्व डे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रिजर्व डे होगा। वहीं अगर 5-5 ओवर का भी मैच भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर हो सकता है। अगर सुपर ओवर से भी नतीजा नहीं निकल पाता है तो पॉइंट्स टेबल में टॉप की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या हैं Playoffs के नियम? क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर से पहले जान लें पूरी डिटेल
दोनों टीमों में केकेआर का पलड़ा भारी
केकेआर और सनराइजर्स के बीच हुए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। केकेआर ने 26 में से 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि हैदराबाद ने 9 ही मुकाबले जीते हैं। ऐसे में इन आंकड़ों ने भले ही हैदराबाद की टेंशन बढ़ा रखी हो, लेकिन उसका आत्मविश्वास कम नहीं होगा क्योंकि वह शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 की टीम बनी है।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: मोहम्मद शमी ने चुने 4 फेवरेट प्लेयर, क्वालीफायर-1 में कर सकते हैं कमाल
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, टल सकता है संन्यास का फैसला
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत बनना चाह रहा था बल्लेबाज, हवा में फेंक दिया बल्ला, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL में सिर्फ ये टीम जीत पाई एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल, क्या RCB कर पाएगी कारनामा?
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
53 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines