KKR vs SRH Live Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस सीजन दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं, ऐसे में दोनों ही कप्तानों की कोशिश इस सीजन का विजयी आगाज करने पर है।
दोनों टीमों के बदले कप्तान
कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही हैं। SRH ने 17वें सीजन की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को अपना कप्तान नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद एडेन मार्कराम की जगह कमिंस को SRH के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं चोट के कारण श्रेयस अय्यर IPL 2023 नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नीतिश राणा ने KKR ने फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था। राणा की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन औसत रहा था और टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे। अब एक बार फिर श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान वापसी हो रही है।
चोट के बाद अय्यर की वापसी
पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अच्छी ट्रेनिंग कर रहा हूं और कुछ मैच भी खेले हैं। पिछले कुछ सीजन से स्पिनर जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं और ये सभी अपने-अपने तरीके से घातक हैं। मुझे इस विकेट पर थोड़ा सूखापन दिख रहा है और उम्मीद है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर गए इशांत शर्मा
ये भी पढ़ें: RR vs LSG Head To Head: होम ग्राउंड पर लखनऊ को नहीं हरा पाया राजस्थान, जानिए हेड टू हेड के आंकड़े
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines